फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत का शिकार हुई किशोरी, इलाके में तनाव, फोर्स तैनात

Wed, 17 Aug 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बलरामपुर
विज्ञापन
- फोटो : demo
विज्ञापन
तुलसीपुर/जरवा (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ गांव के ही दो युवकों ने गैंगरेप किया। पीड़िता व आरोपियों के अलग-अलग संप्रदाय के होने के कारण गांव में तनाव व्याप्त है।
विज्ञापन


किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। गांव में तनाव देखते हुए फोर्स तैनात कर दी गई है।

गांव में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी मंगलवार शाम को नित्यकर्म के लिए खेत की ओर गई थी। जहां मौजूद गांव के ही दो युवकों ने किशोरी को दबोच लिया तथा उसके साथ गैंगरेप किया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

विरोध करने पर पीटा

demo pic
आरोपियों ने विरोध करने पर किशोरी को पीटा तथा किसी को भी घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों के चंगुल से छूटकर किशोरी घर पहुंची और परिवारीजनों को घटना से अवगत कराया।

इस पर परिवारीजनों के साथ ही गांव के लोग आक्रोशित हो गए। पीड़िता के पिता ने थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर पर दी।

थानाध्यक्ष तुलसीपुर केपी यादव ने बताया कि आरोपी टिर्रे तथा गोजई के खिलाफ गैंगरेप का केस दर्ज किया गया है।

दोनों आरोपी फरार हैं। उनके रिश्तेदारों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। गांव में तनाव देखते हुए फोर्स तैनात कर दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें