फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लिनिक में उत्पात, डॉक्टर का फोड़ा सिर और तोड़े दांत

Sat, 29 Mar 2014 08:33 AM IST
विवेक त्रिपाठी/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर स्थित केयर मेडिकल सेंटर क्लीनिक पर शुक्रवार दोपहर आए सात-आठ लड़कों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया।
विज्ञापन


क्लिनिक में तोड़फोड़ करने के साथ ही उत्पाती लड़कों ने कार्डियोलॉजिस्ट प्रमोद कुमार पाण्डेय को लहूलुहान कर दिया। लड़कों ने आला और ब्लड प्रेशर की हैंड मशीन से मारकर उनके कई दांत तोड़ दिए और सिर भी फोड़ दिया।

करीब दस मिनट तक मारपीट और उत्पात मचाने के बाद लड़के वहां से भाग गए। डॉक्टर के पिता ने लड़कों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

पुलिस के मुताबिक, दोपहर सवा एक बजे एमडी कार्डियोलॉजिस्ट एंड जनरल फिजीशियन प्रमोद कुमार अपनी क्लीनिक पर बैठे थे, तभी 15 से 18 साल के कुछ लड़के भीतर घुस आए।
विज्ञापन


रिसेप्शन पर बैठे नीरज ने लड़कों को डॉक्टर के चैंबर में जाने से रोक दिया तो लड़कों ने नीरज से मारपीट शुरू कर दी। दूसरे रिसेप्शनिस्ट विक्रम ने इसका विरोध किया तो उसे धक्का दे दिया।

दो लड़कों ने नीरज को पकड़ लिया जबकि बाकी चैंबर में घुस गए। यहां लड़कों ने डॉक्टर प्रमोद कुमार से मारपीट शुरू कर दी।

लड़कों ने उनके कपड़े फाड़ दिए और गर्दन पर आला लपेटकर चेहरे पर ब्लड प्रेशर नापने वाली हैंड मशीन से कई वार किए। करीब दस मिनट तक मारपीट और तोड़फोड़ करने के बाद लड़के भाग गए।

क्लीनिक ने मौजूद एक मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव ने बताया कि लड़के डॉक्टर द्वारा किसी महिला से गलत व्यवहार की बात कह रहे थे।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में कुछ लोगों ने यह भी बताया है कि डॉक्टर से मारपीट करने वाले लड़कों में एक ऐसा भी था जो करीब दो घंटे पहले अपनी मां को चेकअप के लिए लेकर आया था।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि संभवत: लड़के की मां से डॉक्टर ने कुछ गलत व्यवहार था, जिससे वह नाराज था। एसओ ने बताया कि फिलहाल डॉक्टर बातचीत करने की स्थिति में नहीं है।

घटना के बाद डॉक्टर पाण्डेय को नीरा नर्सिंग होम ले जाकर भर्ती कराया गया। शाम तक उनका ऑपरेशन चल रहा था।

उधर, क्लीनिक में हंगामा, तोड़फोड़ और मारपीट से घबराकर आसपास के लोग दुकानें बंद कर भाग गए। सूचना पाकर विकासनगर पुलिस मौके पर पहुंची और स्टाफ से पूछताछ की।
विज्ञापन


एसओ शिव शंकर सिंह ने बताया कि डॉक्टर पाण्डेय अलीगंज बी ब्लाक में रहते हैं। लड़के जब मारपीट कर रहे थे, उस वक्त डॉक्टर के पिता बृज भूषण पांडे क्लीनिक पर ही मौजूद थे।

उनकी तरफ से ही अज्ञात लड़कों की तरफ से एफआईआर दर्ज कराई गई है। क्लीनिक के लोगों से हमलावरों के गुलाचीन मंदिर के आसपास के होने की आशंका जताई है।

एसओ ने बताया कि लड़के पैदल ही आए थे। क्लीनिक के कर्मचारियों ने बताया कि डॉक्टर की पिटाई और तोड़फोड़ के बाद लड़के अलीगंज सेक्टर एन की तरफ भागे।

एसओ ने कहा कि डॉक्टर ने कौन-कौन से मरीज देखे थे, इसकी सूची चेक करके हमलावरों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें