फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकल की गंदी करतूतों से हारी, लागा ली फांसी

Thu, 03 Apr 2014 09:04 AM IST
संजय त्रिपाठी/अमल उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनगंज क्षेत्र में इंटरमीडिएट की एक छात्रा ने अपनी सहेली के रेलकर्मी पिता की हरकतों से आजिज आकर मंगलवार रात पार्क में पेड़ से फंदा कसा और फांसी लगा ली।
विज्ञापन


सुसाइड नोट में उसने अपना दुखड़ा बया करते हुए रेलकर्मी पर शारीरिक शोषण के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी रेलकर्मी से पूछताछ की लेकिन कोई नतीजा न निकलने पर छोड़ दिया।
 
आर्यकन्या पाठशाला निशातगंज में 12वीं की छात्रा अलका सिंह (17) मंगलवार सुबह अंग्रेजी की परीक्षा देने घर से निकली थी और बुधवार सुबह ठंडी पार्क में पीपल के पेड़ से उसका शव दुपट्टे के फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन


उसकी शर्ट की जेब से दो पेज का सुसाइड नोट मिला। पिता को संबोधित सुसाइड नोट में उसने दुखड़ा बया करते हुए अपनी सहेली पिंकी के पिता पर शारीरिक शोषण के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया।

पड़ताल में पता चला कि अलका की एक युवक से दोस्ती थी। इसे लेकर परिवारीजनों ने उसे सख्त हिदायत दी थी। इसकी भनक लगने पर सहेली पिंकी का पिता रेलकर्मी ओमप्रकाश दबाव बना रहा था।

उसने अलका को एक पत्र भी लिखा था। इससे आहत अलका ने खुदकुशी कर ली। सुसाइड नोट के आधार पर ओमप्रकाश को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। कोई नतीजा नहीं निकला। अलका के पिता बलवंत सिंह द्वारा कार्रवाई से इन्कार करने पर ओमप्रकाश को छोड़ दिया गया।

हसनगंज के छोटा चांदगंज पजावा निवासी बलजीत सिंह ने बताया कि बेटी अलका मंगलवार सुबह पौने सात बजे अंग्रेजी द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी। वह रोजाना अपनी सहेली मानसी के साथ स्कूल जाती थी।

मानसी ने मंगलवार शाम उसके घर जानकारी दी कि अलका परीक्षा देने नहीं गई थी। इस पर उसकी सौतेली मां शालू ने बलजीत को फोन किया। अलका की विभिन्न स्थानों पर तलाश के बाद बलजीत ने हसनगंज कोतवाली में उसकी गुमशुदगी की सूचना थी।

पुलिसकर्मियों ने ढूंढने की बात कहकर लौटा दिया। बलजीत का कहना है कि बुधवार सुबह वह अपने दो अन्य बच्चों अवंतिका व हर्ष उर्फ आलोक को स्कूल छोड़ने निकला था। पता चला कि ठंडी पार्क में किसी लड़की का शव लटका है। मौके पर पहुंचा तो उसकी बेटी अलका ही फंदे पर लटकी नजर आई।
 
बचपन में गुजर गई थी मां
मारुति के एक शोरूम में स्टोर कीपर बलजीत सिंह ने बताया कि अलका और अभिजीत उनकी पहली पत्नी संगीता की संतान हैं। करीब 15 साल पहले प्रसव के दौरान संगीता की मृत्यु हो गई थी। इस पर उन्होंने शालू से शादी कर ली।

अलका ने पिता से माफी मांगते हुए सुसाइड नोट में लिखा कि वह मरना नहीं चाहती। खूब पैसा कमाना चाहती है लेकिन गलत तरीके से नहीं। उसने लिखा कि वह गलत नहीं है लेकिन पिंकी के पापा गलत करना चाहते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें