हल्द्वानी में बाइक की जिद में परिजनों से नाराज चल रहे एक नाबालिग ने बहन के मोबाइल पर मैसेज किया ‘आई क्विट’ और फांसी पर झूल गया। मृत किशोर अपने परिवार का इकलौता लड़का था, जिससे बहन और मां सदमे में हैं।
पढ़ें, उत्तराखंड की सबसे हॉट सीट बनी हरिद्वार
पिता किसी तरह हौसला रखकर दोनों को संभाल रहे हैं। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ दिनों से बाइक की डिमांड कर रहा था, मगर नाबालिग होने की वजह से परिजन उसे बाइक नहीं दिलवा रहे थे। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।
पंखे से लटककर की आत्महत्या
बुधवार सुबह चंद्रा कालोनी निवासी बीएसएफ के असिस्टेंट कमांडेंट मोहन पांडे के बेटे तेजस पांडे (17) के आत्महत्या करने की सूचना पुलिस को मिली। चौकी इंचार्ज ललित जोशी वहां पहुंचे तो शव पंखे से लटका था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
पढ़ें, पर्वतीय क्षेत्रों में धीरे-धीरे कम हो रहे मतदाता
मां सोनी पांडे ने पुलिस को बताया कि मंगलवार दोपहर से तेजस कमरे में बंद था। अंदर से मोबाइल की आवाजें आ रही थी तो वे बेपरवाह थे, मगर जब बुधवार सुबह तक वह बाहर नहीं निकला तो परिजनों ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा, उसका शव लटका था।
हॉस्टल में रहकर करता था पढ़ाई
परिजनों के अनुसार तेजस भीमताल स्थित हरमन माइनर स्कूल में 11वीं का छात्र था और हॉस्टल में ही रहता था। होली के बाद से ही वह स्कूल नहीं जा रहा था।
पढ़ें, हरीश रावत की पत्नी हरिद्वार से लड़ेंगी चुनाव!
उसका कहना था कि उसे बाइक चाहिए, जिससे वह हल्द्वानी से ही स्कूल जाएगा। इस जिद को लेकर वह घरवालों पर दबाव बना रहा था। इसको ही आत्महत्या का कारण माना जा रहा है।
पकड़ ली थीं गलत आदतें
बताया जा रहा है कि वह गलत संगत में पड़कर नशा भी करने लगा था, जिस कारण भी वह जिद और डिप्रेशन में रहने लगा था।
पढ़ें, इंदिरा-संजय जैसा हश्र चाहते हैं रामदेव
मरने से पहले उसने रुड़की स्थित रुड़की इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालाजी (आरआईटी) से बीटेक कर रही अपनी बहन जिज्ञासा के मोबाइल पर मैसेज किया था, जिसमें उसने लिखा था 'आई क्विट', लेकिन बहन ने इसे हल्के में लिया, क्योंकि वह अक्सर ऐसी हरकतें करता रहता था।