अमेठी जिले के जगदीशपुर के एक गांव का परिवार सोमवार को शिकायत लेकर एसपी दिनेश सिंह के पास पहुंचा। परिवार का आरोप था कि शनिवार को किशोरी घर में अकेली थी।
इसी बीच गांव की ही उसकी एक सहेली टीवी देखने के बहाने अपने घर ले जाने लगी। आरोप है कि रास्ते में सहेली के भाई ने किशोरी को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। लौटकर घर पहुंची किशोरी ने यह बात परिजनों को बताई।
किशोरी ने बताया कि युवक ने यह बात बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी है। एसएचओ अरुण द्विवेदी ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है। बावजूद इसके परिजनों की तहरीर पर अपहरण व दुष्कर्म का केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।