फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के नाम पर 15 लोगों से 60 लाख की ठगी

Sat, 05 Jul 2014 10:29 AM IST
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कृष्णानगर में सिक्योरिटी कंपनी के नाम से ऑफिस खोलकर कानपुर के शातिर अजय शुक्ला ने रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर कई बेरोजगारों से 60 लाख रुपये ठग लिए।
विज्ञापन


नौकरी न मिलने पर युवकों ने रकम वापस मांगना शुरू किया। इस पर अजय ने ऑफिस का सामान समेटा और मोबाइल बंद कर गायब हो गया।

परेशान युवकों ने उसके एजेंट सीतापुर निवासी प्रेम चंद्र वर्मा पर रकम लौटाने का दबाव बनाया।

अपनी गर्दन बचाने के लिए एजेंट ने बृहस्पतिवार को कृष्णानगर कोतवाली में अजय के खिलाफ ठगी की एफआईआर दर्ज कराई है।

कृष्णानगर कोतवाली के दरोगा राजेश कुमार पांडे ने बताया कि कंपनी की आड़ में अजय ठगी का धंधा करता था।

उसने रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर राजधानी सहित आसपास के जनपदों के बेरोजगार युवकों को निशाना बनाया।

सीतापुर निवासी एजेंट प्रेम चंद्र वर्मा के माध्यम से अजय ने बेरोजगारों से रकम जमा कराई।

इसके बाद गायब हो गया। बकौल पांडे, एक युवक से अजय ने चार से पांच लाख रुपये वसूले। अभी तक करीब 15 लोगों को ठगी का शिकार बनाए जाने की जानकारी मिली है।

छानबीन में पता चला है कि बेरोजगार युवकों को प्रेम चंद्र वर्मा सिक्योरिटी कंपनी के ऑफिस लाता था। प्रेम चंद्र को प्रति युवक उसे 50,000 रुपये कमीशन मिलता था।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें