फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंश्योरेंस कंपनी ने किया खेल, बनाया कार का फर्जी बीमा

Sat, 05 Jul 2014 10:08 AM IST
संजय त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
हजरतगंज पुलिस ने नेशनल इंश्योरेंस कंपनी के प्रबंधक व कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। दरअसल, कंपनी से कराया एक कार का बीमा जांच में फर्जी पाया गया था।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, ठाकुरंगज के एकतानगर निवासी सुरेंद्र सिंह ने नेशनल इंश्योरेंस कंपनी में 3950 रुपये जमा करके अपनी कार का बीमा कराया था।

कुछ दिनों बाद उनकी कार से दुर्घटना हो गई। इस पर पुलिस ने कार कब्जे में लेकर सीज कर दी थी।

सुरेंद्र ने कार वापस लेने के लिए कोर्ट में अर्जी देने के साथ संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत किए। जांच में पाया गया कि कार के बीमा के प्रपत्र फर्जी हैं।

सुरेंद्र ने नेशनल इंश्योरेंस कंपनी की हजरतगंज शाखा को बीमा कराने संबंधी जानकारी दी। इस पर कोर्ट ने मामला दर्ज करके तफ्तीश के आदेश दिए।

पुलिस ने नेशनल इंश्योरेंस कंपनी के प्रबंधक एससी वाजपेयी व संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज करके पड़ताल शुरू की है।

पता लगाया जा रहा है कि सुरेंद्र ने किस काउंटर पर रकम जमा करके किस कर्मचारी से बीमा करवाया थ। साथ ही यह पड़ताल भी हो रही है कि फर्जी बीमे पर प्रबंधक के दस्तखत कैसे हुए?
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें