फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजरतगंज में विदेशी असलहों के चार सौदागर धरे गए

Tue, 06 May 2014 01:07 PM IST
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
हजरतगंज पुलिस ने रविवार देर रात विदेशी असलहों के चार सौदागरों को धर दबोचा। इनके पास से पांच रिवॉल्वर, एक पिस्टल, दो रायफल के साथ ही विभिन्न बोर के 1136 कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


बदमाश कैसरबाग में बंद पड़े नेशनल गन हाउस से चुराए असलहों का सौदा करने निकले थे।

गन हाउस पहुंची पुलिस को ताले टूटे मिले। एसएसपी प्रवीण कुमार ने असलहों के साथ ही किसान गन हाउस के स्टॉक रजिस्टर की छानबीन करने के आदेश दिए हैं।

एसएसपी ने बताया कि रात करीब सवा बारह बजे बेगम हजरत महल पार्क में असलहे और कारतूस के साथ एक युवक के होने की सूचना मिली।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी कर युवक को दबोच लिया। हत्थे चढ़े युवक के पास से मिले बैग में तीन रिवॉल्वर व 560 कारतूस और एक पिस्टल तथा 280 कारतूस बरामद हुए।

पूछताछ में युवक ने अपना नाम रायबरेली के गुरुबक्शगंज रजबापुर निवासी राजू उर्फ बिहारी सिंह बताया।

असलहे और कारतूस दोस्तों के साथ कैसरबाग के लाटूश रोड स्थित एक साल से बंध नेशनल गन हाउस से चुराने की बात कही।

बताया कि असलहों का सौदा करने के लिए अपने साथी औरैया के अजीतमल नगला भिटारी निवासी राजीव सिंह का इंतजार कर रहा था।

एसएसपी ने बताया कि राजीव बुलेरो लेकर आ रहा था, जिसमें बैठकर दोनों अपने साथी औरैया के अछलदा नगला रामधन निवासी प्रदीप उर्फ बबलू व इटावा के जसवंतनगर पाठकपुरा निवासी रवीश से मिलने गोमती किनारे स्थित लक्ष्मण मेला पार्क जाने वाले थे।
विज्ञापन


इस पर पुलिस टीम ने इंतजार किया और कुछ ही देर में गाड़ी पहुंचते ही राजीव को भी दबोच लिया।

इसके बाद दोनों को लेकर पुलिस बुलेरो से ही लक्ष्मण मेला पार्क पहुंची। राजू ने दो बार हार्न बजाने के बाद कार रोकने की बात कही।

इशारा मिलते ही इंतजार कर रहे प्रदीप और रवीश पहुंच गए।

पुलिस ने उन्हें भी दबोच लिया। एसएसपी ने बताया कि दोनों के पास दो रिवॉल्वर और दो राइफल सहित कई कारतूस बरामद हुए हैं।

इसके बाद चारों बदमाशों को लेकर पुलिस नेशनल गन हाउस पहुंची तो वहां ताले टूटे मिले। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि असलहे बेचने के लिए जा रहे थे।

चारों के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। राजू का कहना है कि उसने व साथियों ने 15 दिन में नेशनल गन हाउस में दो बार चोरी की।

सीओ हजरतगंज दिनेश यादव ने बताया कि राजू उर्फ बिहारी गांजा पीता है।

कुछ दिन पूर्व साथ ही गांजा पीने वाले रघुवीर पांडे ने उसे एक गन हाउस में काम करने वाले मनीष से मिलवाया।

मनीष ने नेशनल गन हाउस के बंद होने की जानकारी देते हुए बताया कि गन हाउस घनी मार्केट के फर्स्ट फ्लोर पर है। वहां तक जाने के लिए छिपी हुई सीढ़ियां हैं।

ऐसे में गन हाउस में आसानी से चोरी की जा सकती है। मनीष के साथ राजू ने बीते माह गन हाउस की रैकी की।

इसके बाद 20 मई को इटावा के नगला फाटकपुर निवासी करुण और औरैया के अछलदा नारायणपुर निवासी बाबू के साथ राजू ने गन हाउस के ताले।

इसके बाद तीन रायफल व भारी मात्रा में कारतूस चोरी कर लिए। पूछताछ में राजू ने असलहे और गोलियां करुण और बाबू के पास होने की बात कही। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।

राजू ने बताया कि रविवार रात  दूसरे दोस्तों के साथ फिर गन हाउस को निशाना बनाया। डीआईजी नवनीत सिकेरा ने पुलिस टीम को 10,000 रुपये का पुरस्कार दिया है।

बरामद असलहे
जर्मन की एक वेबले स्कॉट रिवॉल्वर, यूएसए के स्मिथ वेसन के तीन रिवाल्वर, यूएसए की बनी .22 बोर की एक पिस्टल, एक अन्य पिस्टल, यूएसए की बनी एक 30 स्प्रिंग रायफल, आस्ट्रिया की बनी एक रायफल।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें