फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल की बच्ची से हैवानियत, 20 रुपये पकड़ाकर भाग गया दरिंदा, गिरफ्तार

Sun, 14 Jan 2018 12:05 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लखनऊ के सरोजनीनगर में शनिवार दोपहर पांच साल की बच्ची से दरिंदगी की घटना से हड़कंप मच गया। बच्ची की मां उसे खेत में अकेला छोड़कर घर गई थी, इसी दौरान पास के निर्माणाधीन मकान में मजदूरी करने वाला रितेश पटेल वहां आया और बच्ची को फुसलाकर ले गया। दरिंदगी से सहमी बच्ची रोने लगी तो उसे 20 रुपये थमाकर भाग निकला।

विज्ञापन


सहमी हुई बच्ची ने आपबीती सुनाई तो मां के होश उड़ गए। ग्रामीणों की मदद से रितेश को पकड़कर लात-घूसों से पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। इंस्पेक्टर डीके शाही ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची का मेडिकल कराया जा रहा है।

इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी रितेश बिहार के मोतिहारी स्थित रमगढ़वा बाजार का रहने वाला है और छह महीने से इलाके के एक निर्माणाधीन मकान में मजदूरी कर रहा था। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे वहीं रहने वाले किसान की पांच वर्षीय बेटी को खेत में अकेला देखकर उसकी नीयत खराब हो गई। वह बच्ची को फुसलाकर निर्माणाधीन मकान में ले गया और दरिंदगी की।
विज्ञापन


बच्ची रोने लगी तो उसे 20 रुपये दिए और शिकायत न करने की धमकी देते हुए भाग गया। मासूम बच्ची वापस अपने खेत पहुंची और एक किनारे बैठकर रोने लगी। कुछ देर बाद उसकी मां आई और बेटी को रोते देख वजह पूछी। बच्ची ने जो बताया, उसे सुनकर मां के होश उड़ गए। इस बीच गांव के लोगों को रितेश की करतूत का पता चला तो आक्रोश फैल गया। उसकी खोजबीन शुरू हुई तो गांव में ही टहलता हुआ मिल गया। ग्रामीणों ने उसकी जमकर पिटाई की।

विज्ञापन

आरोपी को पहचानते थे पीड़ित बच्‍ची व ग्रामीण

आरोपी रितेश - फोटो : amar ujala
किसी ने पुलिस कंट्रोलरूम को बच्ची से दरिंदगी की सूचना दे दी। एएसपी पूर्वी सर्वेश कुमार मिश्रा, सीओ कृष्णानगर लाल प्रताप सिंह सहित पुलिस फोर्स मौके पर आ गई। ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

इंस्पेक्टर ने बताया कि बच्ची का खेत और घर आसपास ही है। सुबह पूरा परिवार खेत में काम करने गया था। बच्ची के पिता फसल बेचने चिल्लावां बाजार चले गए थे। दोपहर को बच्ची को खेत में छोड़कर मां व बड़ा भाई घर चले गए। उसे अकेला देख रितेश फुसलाकर ले गया।

पुलिस के मुताबिक रितेश को पीड़ित बच्ची व गांव के लोग पहचानते थे। बच्ची ने अपनी मां को उसका नाम लेकर आपबीती सुनाई थी जिसके बाद ग्रामीणों ने उसे पकड़ा लिया। रितेश के खिलाफ रेप व पॉक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज किया गया है।

मासूम को दिया था मिठाई खिलाने का झांसा
रितेश मासूम को मिठाई खिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले गया था। बच्ची ने बताया कि मां उसे खेत में छोड़कर घर गई तो वह खेलने लगी। इस दौरान रितेश वहां आया और माता-पिता के बारे में पूछा। बच्ची ने बताया कि पापा बाजार गए हैं और मां घर गई हैं। इस पर उसने बच्ची को मिठाई खिलाने का झांसा देकर उसे साथ चलने को कहा। मासूम बच्ची उसके झांसे में आकर साथ चल दी। पुलिस ने बताया कि रितेश आशियाना के किला-मोहम्मदी निवासी संतोष के मकान में किराए पर रहता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें