फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा का झंडा लगा पहुंचा कॉलेज, एडमिशन न देने पर झोंका फायर

Thu, 08 Aug 2013 01:53 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
जयनारायण पीजी कॉलेज में अपने रिश्तेदार का बीकॉम में दाखिला कराने का दबाव बनाने पहुंचे पूर्व छात्र ने इन्कार पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


इससे कॉलेज में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे शिक्षकों और अन्य छात्रों ने पूर्व छात्र को घेर लिया तो पूर्व छात्र ने बहाने बनाने शुरू कर दिए। प्रिंसिपल ने पूर्व छात्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

जानकारी के अनुसार बुधवार को जय नारायण पीजी कॉलेज (केकेसी) में बीकॉम में अपने किसी रिश्तेदार के दाखिले के लिए पूर्व छात्र अरविंद शुक्ला उर्फ पिंटू सपा का झंडा लगी गाड़ी से मंगलवार को प्राचार्य डॉ. एसडी शर्मा से मिलने पहुंचा।
विज्ञापन


उसने कहा कि जिस स्टूडेंट का वह बीकॉम में दाखिला चाहता है उसके करीब 70 प्रतिशत अंक हैं। प्राचार्य ने बताया कि अभी इस मेरिट के स्टूडेंट का दाखिला नहीं हो सकता।

अगर सीटें बढ़ेंगी तो स्टूडेंट खुद प्रवेश पा जाएगा और इसकी सूचना भी उसे दी जाएगी। इसके बावजूद पूर्व छात्र लगातार दाखिले का दबाव बनाता रहा। प्राचार्य ने उसे कमरे से बाहर निकाल दिया।

इसके बाद वह कक्ष के बाहर बरामदे में आ गया और उसने फायरिंग कर दी। जिस जगह पर उसने फायरिंग की वहां पर काउंटर बने हुए हैं और छात्र फीस वहीं पर जमा करते हैं।

दीवार पर गोली लगने से प्लास्टर नीचे गिर गया। अचानक हुई फायरिंग के कारण परिसर में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में छात्र वहां पहुंच गए। अरविंद शुक्ला को शिक्षकों-कर्मचारियों और छात्रों ने घेर लिया।
विज्ञापन


अपने आपको घिरा हुआ देखकर पूर्व छात्र ने कहा कि उसकी पिस्टल में गोली फंस गई थी, वह उसे ठीक कर रहा था और अचानक फायरिंग हो गई।

उसने प्राचार्य डॉ. शर्मा से माफी मांगी और कहा कि उसने जानबूझकर गोली नहीं चलाई। इसके बाद वह मौका देखकर फरार हो गया।

डॉ. शर्मा ने बताया कि उन्होंने इस मामले की रिपोर्ट हुसैनगंज थाने में दर्ज करवा दी है। उन्होंने आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करने और लाइसेंस रद्द करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें