फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में फायरिंग से मची भगदड़, छेड़छाड़ को लेकर हुआ था झगड़ा

Sun, 11 Mar 2018 01:41 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

कुर्सी रोड स्थित इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में शनिवार रात फिएस्टा 2018 के दौरान फायरिंग होने से छात्र-छात्राएं चीखते हुए भागने लगे। शोरगुल सुनकर स्टाफ के लोग मौके पर पहुंचे और फायरिंग करने वाले युवकों की घेराबंदी की। भीड़ एकत्र होते देख हमलावर कार में बैठकर भाग निकले। उन्हें रोकने के लिए यूनिवर्सिटी का गेट बंद किया गया लेकिन हमलावरों ने कार की टक्कर से दरवाजा तोड़ दिया।

विज्ञापन


गुडंबा इंस्पेक्टर रामसूरत सोनकर ने बताया कि यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय वार्षिक समारोह फिएस्टा 2018 के तहत शनिवार रात करीब आठ बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा था तभी दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों में आपस में झगड़ा व मारपीट हुई।

जानकारी पाकर यूनिवर्सिटी प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामला शांत करा दिया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही मामला शांत हो गया था। किसी ने शिकायत नहीं की है। हालांकि, यूनिवर्सिटी सूत्रों के मुताबिक सांस्कृतिक कार्यक्रम में एक गुट कार से आया था जहां छेड़छाड़ को लेकर उसका दूसरे लड़कों से झगड़ा शुरू हो गया। कार सवार युवक असलहे निकालकर फायरिंग करने लगे।
विज्ञापन


गोलियां चलने से कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई। छात्र-छात्राएं चीखते हुए भाग गए। इस बीच फायरिंग से कासिम नाम का युवक घायल हो गया। उसके पैर में छर्रे लगे हैं।

यूनिवर्सिटी सूत्रों ने बताया कि कासिम की बहन इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में ही काम करती है। कार का नंबर नोट कर लिया गया है। सूचना पाकर आई पुलिस कार्यक्रम स्थल और यूनिवर्सिटी के गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकलवा रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें