फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशी के मौके पर कर रहे थे फायरिंग, आंख में लगी गोली

Fri, 06 Sep 2013 12:48 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरानगर में तकरोही के मानक विहार कॉलोनी में बृहस्पतिवार देर रात जन्मदिन की पार्टी में नशे में धुत कुछ लोगों ने जमकर फायरिंग की। इस दौरान एक गोली युवक की आंख में जा लगी।
विज्ञापन


गंभीर हालत में घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है। सूचना पर पुलिस के पहुंचने से पहले फायरिंग का आरोपी फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।
एसओ इंदिरानगर रमेश चंद्र यादव के मुताबिक, तकरोही के वसुंधरा एन्क्लेव (प्रथम) के मानक विहार निवासी शिवशंकर श्रीवास्तव का बृहस्पतिवार को जन्मदिन था। रात में दुकान के पीछे जन्मदिन की पार्टी चल रही थी।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पार्टी में शराब के नशे में धुत होकर कुछ लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी। पार्टी में मोहल्ले के मयंक शर्मा (22) व शोभित खाना पका रहे थे। हर्ष फायरिंग के दौरान शिवशंकर के दोस्त मदन यादव ने फायरिंग की और गोली मयंक के बांयी आंख में जा धंसी।

गोली लगते ही मयंक खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। इसके साथ ही भगदड़ मच गई। मौके पर मौजूद मयंक के दोस्त उसे लेकर लोहिया अस्पताल पहुंच। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


जहां डॉक्टर देर रात उसका ऑपरेशन कर रहे थे। जानकारी के अनुसार मयंक की हालात गंभीर बनी हुई है। सूचना पर एसओ इंदिरानगर मौके पर पहुंच गए।

एसओ का कहना है कि गोली मदन यादव ने चलाई थी। पुलिस मायावती कॉलोनी में रहने वाले मदन की तलाश कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें