फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की शादी को खरीदे थे गहने, चोर आए और ले गए

Fri, 06 Sep 2013 12:32 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ियांव क्षेत्र में बृहस्पतिवार दोपहर बेखौफ चोर मकान का ताला तोड़कर 15 लाख के जेवर व चार लाख रुपये उठा ले गए।
विज्ञापन


घर लौटने पर परिवार के लोगों को ताला टूटा और अंदर सारा सामान बिखरा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फिंगर प्रिंट, डॉग स्क्वॉयड की मदद से जांच शुरू करने के साथ ही रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

मड़ियांव स्थित नायक नगर निवासी प्रमोद कुमार मिश्र सीमेंट-मौरंग का व्यवसाय करते हैं। प्रमोद के अनुसार दोपहर के समय उनकी पत्नी प्रभा बेटे दिव्यांश और बेटी सीमा के साथ बाजार गई थी।
विज्ञापन


घर पर ताला बंद था, करीब डेढ़ घंटे बाद लौटने पर दरवाजे का इंटर लॉक टूटा मिला। अंदर पहुंचने पर सारा सामान बिखरा पड़ा था। कमरे में रखी अलमारी का लॉकर टूटा था और उसमें रखे जेवरात व नगदी गायब थी।

जानकारी मिलने पर प्रमोद घर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने फिंगर प्रिंट, डॉग स्क्वॉयड दस्ते की मदद से छानबीन शुरू की। खोजी कुत्ता घटना स्थल से न्यू इरा गर्ल्स कॉलेज के पिछले गेट तक गया।

पुलिस ने स्कूल के पास बने एक मकान पर रहने वाले किराएदारों से पूछताछ की। वारदात के बाद से कुछ लोगों के गायब होने की जानकारी मिली है।

इंस्पेक्टर मड़ियांव रघुबीर सिंह ने बताया कि घटना की जांच के लिए डॉग स्कवॉयड दस्ते को बुलाया गया था। कहा कि कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

बेटी की शादी के लिए खरीदे थे जेवर
सीमेंट-मौरंग व्यवसाई प्रमोद कुमार मिश्रा ने बेटी की शादी के लिए जेवर खरीदे थे। शादी तय हो चुकी थी और पूरा परिवार तैयारियों में जुटा था। इसी के चलते धीरे-धीरे सामान जुटाया जा रहा था।
विज्ञापन


दिनदहाड़े हुई वारदात में आसपास रहने वाले किराएदार शक के घेरे में हैं। खोजी कुत्ता न्यू इरा गर्ल्स कॉलेज के पास बने एक मकान के पास रुका था।

पुलिस ने मकान के पास रहने वाले किराएदारों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की है। वहीं प्रभा ने बताया कि घर से निकलते समय दो युवक खड़े दिखे थे जो किसी से फोन पर बात कर रहे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें