फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में आधी रात को फिर बवाल, चली गोलियां व फूंकी कार

Sun, 08 May 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बीकेटी के इंदौराबाग मोड़ तिराहे पर शुक्रवार शाम दो गुटों में मारपीट और फायरिंग के बाद देर रात मामला और बिगड़ गया। रात करीब तीन बजे मदारीपुर के हरदौरपुर स्थित हमलावर पक्ष के गीता ईंट-भट्ठा पहुंचे कार सवार 20-25 लोगों ने जमकर उपद्रव मचाया। भट्ठे में तोड़फोड़ की और वहां खड़ी एक कार में आग लगा दी।
विज्ञापन


जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक हमलावर भाग चुके थे। इससे पूर्व पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से एफआईआर दर्ज कर ली थी।

शुक्रवार शाम करीब पांच बजे वर्चस्व को लेकर ब्लॉक प्रमुख मोहित सिंह के भतीजे व क्षेत्र पंचायत सदस्य रामेंद्र सिंह उर्फ मोनू और हरदौरपुर निवासी पिंटू सिंह के बीच मारपीट-फायरिंग हुई थी जिसमें दोनों पक्ष के सात लोग घायल हो गए थे।

पिंटू सिंह के पक्ष का आरोप है कि रात करीब तीन बजे उसके परिचित बृजेश सिंह के ईंट-भट्ठा में पांच कारों से असलहाधारी आ गए। इन लोगों ने घूम-घूमकर गाली-गलौज, हंगामा व तोड़फोड़ की।
विज्ञापन

कई राउंड गोलियां चलाकर फैलाई दहशत

- फोटो : amar ujala
मजदूरों ने विरोध किया तो धमकी देते हुए कई राउंड गोलियां चलाकर दहशत फैला दी। गोली चलने पर मजदूर भाग गए और कार सवार लोगों ने मौके पर खड़ी एक कार में तोड़फोड़ के बाद आग लगा दी। भट्ठा के चौकीदार झरेखापुर के दिनेश सिंह की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

इस मामले में पिंटू सिंह के चाचा विनोद सिंह ने रामेंद्र सिंह, उनके चाचा व ब्लाक प्रमुख मोहित सिंह, हिमांशु सिंह, आशीष सिंह, राकेश सिंह व चार अज्ञात लोगों के खिलाफ लूट, बलवा, मारपीट व जानलेवा हमला करने सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रामेंद्र ने भी ईंट-भट्ठा संचालक बृजेश सिंह, उनके पुत्र रोहित सिंह उर्फ पिंटू, मनोज सिंह, ऋषभ सिंह व 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट, जानलेवा हमले, लूट की रिपोर्ट लिखाई है।

दुकानदार मनीष सिंह ने भी ईंट-भट्ठा संचालक के पुत्र पिंटू सिंह व कई अन्य लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर विजय शंकर यादव का कहना है कि तहरीर पहले से दर्ज एफआईआर में शामिल कर दी जाएगी।
विज्ञापन

यह था मामला

- फोटो : amar ujala
भवानीपुर निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य रामेंद्र सिंह उर्फ मोनू शुक्रवार शाम करीब पांच बजे इंदौराबाग तिराहा पर खड़े थे तभी हरदौरपुर का पिंटू सिंह अपने साथियों के साथ आया और मारपीट व फायरिंग कर दी।

दूसरे पक्ष से भी ताबड़तोड़ गोलियां चलीं जिससे इलाके में दहशत फैल गई। रामेंद्र का गनर दुर्गेश, चालक राजन, दोस्त मनीष सिंह व उसके पिता अजय सिंह सहित पिंटू, उसका गनर गोलू सिंह और ईंट-भट्ठे का मुनीम घायल हो गए थे।

क्यू शॉप को लेकर भी चल रहा था विवाद
बीकेटी इंस्पेक्टर का कहना है कि देवरई कलां गांव में सहारा क्यू शॉप में दोनों पक्ष के लोग खरीददारी को लेकर भिड़ गए थे। हालांकि, इस विवाद में दोनों के बीच समझौता हो गया था। इलाकाई लोगों का कहना है कि इसी विवाद में झगड़ा हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें