फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में रॉकेट से लगी आग, जिंदा जल गया युवक

Fri, 20 Oct 2017 12:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
रॉकेट से लगी आग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ के गोमतीनगर विक्रांतखंड में पटाखा झोपड़ी पर गिरने से उसमें रह रहे सीतापुर निवासी महेश (20) की जलकर मौत हो गई। महेश यहां मो. अल्ताफ की नर्सरी में काम करता था। नर्सरी के अंदर ही वह झोपड़ी में रहता था।
विज्ञापन


एसओ विभूतिखंड विनय कुमार के अनुसार रात करीब 9.30 बजे कहीं से जलता पटाखा महेश की झोपड़ी पर आ गिरा। प्लास्टिक से बनी झोपड़ी होने के चलते आग ने तुरंत विकराल रूप ले लिया। झोपड़ी में सो रहे महेश को बचने तक का मौका नहीं मिला।

यहां भी पटाखों का कहर
इंदिरानगर सी-ब्लॉक में हनुमान मंदिर के पीछे एक घर में भी देर रात आग लग गई। वहीं फैजाबाद रोड स्थित जूतों के एक शोरूम के पीछे मजदूर की झोपड़ी पर रॉकेट गिरने से आग लग गई।
विज्ञापन


वहीं, सीतापुर के अटरिया थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास किराना की दो दुकानों में आग लग गई। एक दुकान मालिक की आग में बुरी तरह झुलसने से मौत हो गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें