फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व कांग्रेसी सांसद ने ट्वीटर पर अपलोड की पीएम मोदी की आपत्तिजनक तस्वीर, एफआईआर दर्ज

Tue, 25 Sep 2018 11:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
पूर्व कांग्रेस सांसद दिव्या स्पंदन
विज्ञापन

गोमतीनगर थाना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपशब्द कहने के आरोप में कांग्रेस की पूर्व सांसद और पार्टी की सोशल मीडिया संचालिका दिव्या स्पंदन (राम्या) के खिलाफ देशद्रोह के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। क्षेत्राधिकारी आईपीएस चक्रेश मिश्रा ने बताया कि अधिवक्ता सैय्यद रिजवान अहमद की तरफ से शिकायत दर्ज कर साइबर सेल की मदद से जांच की जा रही है।

विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी ने बताया कि नई दिल्ली निवासी दिव्या स्पंदन/रम्या ने सोमवार दोपहर अपने ट्विटर अकाउंट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोटो पोस्ट करते हुए आपत्तिजनक ट्वीट लिखा था।

उनके ट्वीट से भाजपा नेताओं के साथ ही आम जनमानस में असंतोष फैल गया। हजारों लोगों ने ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया करते हुए उनकी निंदा की। मंगलवार को विवेकखंड निवासी अधिवक्ता सैय्यद रिजवान अहमद ने गोमतीनगर थाना पहुंचकर तहरीर दी जिस पर देशद्रोह और आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


अधिवक्ता का कहना है कि दिव्या स्पंदन के ट्वीट से प्रधानमंत्री और भारत सरकार के प्रति देशवासियों में घृणा व अवमानना की भावना पैदा करने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें