लखनऊ की प्रभारी अधिकारी डॉ. रोशन जैकब ने इस संबंध में 12 मई को ही निर्देश दिए थे पर सोमवार तक इस पर कार्रवाई न करने पर उन्होंने सीएमओ के खिलाफ ही कार्रवाई करने की चेतावनी दे दी
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
राजधानी लखनऊ के तीन अस्पतालों के खिलाफ महामारी के दौरान मरीजों से उगाही करने के मामले में जानकीपुरम्, विभूतिखंड और चिनहट थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया है।
विज्ञापन
मामले में लखनऊ की प्रभारी अधिकारी डॉ. रोशन जैकब ने कार्रवाई के आदेश दिए थे।
उन्होंने 12 मई को ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी को इस संबंध में निर्देश दिए थे पर सोमवार तक इस पर कार्रवाई न करने पर डॉ. जैकब ने सीएमओ के खिलाफ ही कार्रवाई करने की चेतावनी दे दी जिस पर सीएमओ की तरफ से तहरीर दी गई और मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
बता दें कि लखनऊ के जेपी हॉस्पिटल कुर्सी रोड, मैक्वेल हॉस्पिटल, गोमतीनगर व देविना हॉस्पिटल फैजाबाद रोड के खिलाफ मरीजों से अधिक रुपए वसूलने संबंधी एफआईआर दर्ज करवाई गई है।