फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: फाइटर जेट मिराज का पहिया चोरी, शहीदपथ पर जाम के बीच स्कॉर्पियो से उतरकर चोरों ने किया कारनामा

Thu, 02 Dec 2021 09:39 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर फाइटर जेट मिराज का पहिया चोरी हो जाने से हड़कंप मच गया। मामले में चालक को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
मिराज 2000 (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहीद पथ पर चलती ट्रेलर से फाइटर जेट मिराज का पहिया चोरी हो गया। इसकी जानकारी होते ही एयरफोर्स के अधिकारियों ने ट्रेलर को कब्जे में ले लिया, वहीं चालक भी हिरासत में है। उससे पूछताछ की जा रही है। पहिया मध्य वायु कमान का स्टेशन बीकेटी से जोधपुर भेजा जा रहा था। चोरों ने रास्ते में ट्रेलर का रस्सा काटकर वारदात को अंजाम दिया है।

विज्ञापन


इस मामले में आशियाना थाने में ट्रेलर चालक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस भी अपने स्तर से जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक शहीद पथ के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

लखनऊ के बीकेटी में मध्य वायु कमान का स्टेशन है। एयरबेस से मिराज फाइटर जेट के पांच टायर जोधपुर एयरबेस भेजे जा रहे थे। 27 नवंबर की रात करीब दो बजे सेना से संबंद्घ ट्रेलर आरजे01जीए3338 टायर लोड कर निकला था। ट्रेलर का चालक मायापुर अजमेर निवासी हेम सिंह रावत था। हेम सिंह रावत के मुताबिक वह शहीद पथ के रास्ते कानपुर की तरफ निकल रहा था।
विज्ञापन


जाम में फंसा ट्रेलर तो हुआ चोरी 
शहीद पथ पर ही एसआर होटल के पास जाम लगा हुआ था। जाम के बीच ट्रेलर के पीछे चल रही काले रंग की स्कार्पियो से उतरे दो लोगों ने रस्सा काटकर एक टायर उतार लिया।  जाम के कारण वह गाड़ी किनारे लगाकर पकड़ नहीं सका। इसी बीच स्कार्पियो सवार वहां से निकल गये। हेम सिंह ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम के 112 नंबर पर दी।

मौके पर पहुंची पीआरवी ने उसे गाड़ी सहित आशियाना थाने लेकर गई। जहां पूरी जानकारी प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार शुक्ला को दी गई। संवेदनशील मामला होने के कारण पुलिस ने तत्काल चालक हेम सिंह रावत की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं पड़ताल शुरू कर दी लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।

सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है
प्रभारी निरीक्षक आशियाना धीरज कुमार शुक्ला के मुताबिक शहीद पथ के आसपास के सभी भवनों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। वहीं, पुलिस बीकेटी के एयरफोर्स स्टेशन से लेकर वारदात होने के बीच के सभी जगह सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुटी है। इसके अलावा आसपास के रास्ते पर भी पुलिस की निगरानी शुरू हो गई।

Trending Videos
विज्ञापन

एयरफोर्स सुरक्षा एजेंसी ने चालक को हिरासत में लिया

चालक हेम सिंह रावत की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं, इसकी जानकारी एयरफोर्स सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों को भी दी। ट्रेलर पर बचे हुए चार टायर लेकर हेम सिंह रावत जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन पहुंचा तो एयरफोर्स के सुरक्षाकर्मियों ने उसे तत्काल हिरासत मे ले लिया। उसके ट्रेलर से फाइटर प्लेन के स्पेयर्स का ट्रांसपोर्टेशन का काम होता है। सेना को आशंका है कि किसी दुश्मन की साजिश के तहत टायर चोरी हुआ है।

अधिकारियों के मुताबिक गाड़ी हेम सिंह रावत की खुद की है। वह कई वर्षों से सेना से संबंद्घ है। एयरफोर्स स्टेशन व सेना के बेस कैंप के संवेदनशील परिसरों में उसकी पहुंच रहती है। जिस टायर की प्लेन के अतिरिक्त कहीं उपयोगिता नहीं है। उसका इस तरह चोरी होना संदेह के घेरे में आता है। चालक हेम सिंह से पूछताछ की गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें