फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रिश्वत पर भिड़े दीवान और दरोगा, थाने में हड़कंप

Wed, 29 Oct 2014 02:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
रिश्वतखोरी को लेकर एक बार फिर बाराबंकी पुलिस चर्चा में आ गई है। बड्डूपुर थाने में तैनात दीवान और एक दरोगा वाहनों की चेकिंग के दौरान घूस की मिली रकम के बंटवारे को लेकर भिड़ गए यहां तक कि दोनों में मारपीट हो गई।
विज्ञापन


सोमवार की रात थाना परिसर में ही हुए इस विवाद के बाद एसओ ने दोनों को शांत कराया। एसपी ने मामले की जांच के आदेश देते हुए एएसपी से पूरी रिपोर्ट मांगी है।

बड्डूपुर पुलिस द्वारा सोमवार की रात क्षेत्र में ही रीवा-सीवा कस्बे के समीप वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान यहां से कई वाहन ऐसे भी गुजरे जिनमें मवेशी लदे थे।
विज्ञापन


वहां मौजूद प्रशिक्षु दरोगा प्रदीप कुमार यादव व दीवान लालचंद कनौजिया के बीच वाहन चेकिंग में मिली घूस की रकम को लेकर विवाद होने लगा। इसके बाद दोनों थाना परिसर में आ गए और रात करीब 9 बजे दोनों रकम का बंटवारा करने लगे।
विज्ञापन

थाना परिसर में मचा हड़कंप

इस बीच आपस में हुए विवाद के बाद दीवान व दरोगा के बीच मारपीट शुरू हो गई। यही नहीं दोनों ने एक दूसरे को उठाकर पटका भी। इस दौरान थाना परिसर में हड़कंप मच गया और आसपास के लोगों की भीड़ भी लग गई।

जानकारी होने पर एसओ रिजवान अब्बास ने दीवान व दरोगा को अपने आवास पर बुलाया और उन्हें समझा बुझाकर विवाद खत्म करवाया। इसकी जानकारी होने पर एसपी ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।

मामले पर एसपी अब्दुल हमीद ने कहा, ‘बड्डूपुर थाने में दीवान व एक दरोगा के बीच हुए विवाद के मामले की जांच एएसपी को दी गई है। एएसपी की रिपोर्ट के बाद यदि दोनों पुलिसकर्मियों का दोष मिलता है तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें