फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील वीडियो बनाकर डेढ़ साल तक रेप

Wed, 29 Oct 2014 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मल्लांवाला (फिरोजपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
युवक ने पहले लड़की से बलात्कार किया फिर उसी अश्लील क्लीपिंग बनाकर डेढ़ साल तक उसे ब्लेकमेल करते रहा।
विज्ञापन


मामला खुला तो पुलिस ने लड़की का मेडिकल कराने के बाद उक्त आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर किया है। ये सनसनीखेज वारदात सामने आई पंजाब के फिरोजपुर जिले के गांव सुधारा में।

गांव सुधारा में एक युवक लगभग डेढ़ साल तक एक लड़की से दुराचार करता रहा। यही नहीं युवक ने लड़की की अश्लील फिल्म तैयार की हुई थी उसे से उसे ब्लैक मेल करता था। आरोपी युवक पुलिस की गिरफ्त से दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अश्लील फिल्म तैयार कर ब्लैकमेल

पीड़िता के भाई ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसकी बहन की किसी तरह आरोपी युवक गुरसेवक सिंह पुत्र रेशम सिंह वासी गांव सुधारा थाना मल्लांवाला ने अश्लील फिल्म तैयार कर ली।

उसके बाद उक्त फिल्म से उसे ब्लैक मेल कर उसके साथ लगभग डेढ़ साल तक दुराचार करता रहा। युवक ने पीड़िता को बहुत तंग करना शुरू कर दिया।

इस कारण पीड़िता ने आपबीती अपने परिजनों को बताई। परिजनों ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया और आरोपी युवक गुरसेवक सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। उधर, थाना मल्लांवाला पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक की तलाश जारी है, जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें