देसी मोबाइल फोन पर ब्रांडेड कंपनी का स्टीकर लगाकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए तालकटोरा पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
तीनों महाराष्ट्र के रहने वाले हैं और फेरी लगाकर मोबाइल फोन बेचते थे। इनके पास से 45 देसी मोबाइल फोन, 59 बैटरी और ब्रांडेड कंपनी के रैपर व होलोग्राम मिले हैं।
तालकटोरा पुलिस को डी ब्लॉक पुलिया के पास नकली मोबाइल फोन बेचने की जानकारी मिली थी।
पढ़ें- ये बंटी-बबली तो ‘रियाल’ के नाम पर करते थे ठगी
क्राइम ब्रांच की टीम के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने महाराष्ट्र के अकोला जिले के हीवेट गेट स्थित बारी निवासी किशोर राय और संजय तथा बुल्डाना जिला के जड़गांव जामो स्थित टांगड़ी कोती के मंगल को रंगे हाथ दबोच लिया।
इनके पास से मिले मोबाइल फोन की जांच में पता चला सभी देसी कंपनी दारगो के थे। इन पर ब्रांडेड कंपनी का स्टीकर व होलोग्राम लगाकर बेचा जा रहा था।
पढ़ें-
समाजवादी एंबुलेंस में नौकरी का झांसा दे 22 हजार लोगों से ठगी
ठगों ने बताया कि वे ऐसे लोगों को मोबाइल बेचते थे, जिन्हें ज्यादा जानकारी न हो। गिरफ्तार करने वाली टीम में दरोगा सत्यनारायन कुशवाहा, सिपाही मनोज कुमार मिश्रा, रामनरेश कुरील, क्राइम ब्रांच के दीपक और आनंद सिरोही शामिल थे।
लखनऊ की और खबरों के लिए क्लिक करें-