फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश बना जाली नोटों का रास्ता, दो और तस्कर दबोचे गए

Fri, 09 Aug 2013 01:34 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बांग्लादेश से 3.99 लाख के जाली नोटों की खेप लेकर मुरादाबाद जा रहे दो तस्करों को सीबीआई ने लखनऊ रेलवे स्टेशन पर धर दबोचा।
विज्ञापन


सीबीआई दोनों तस्करों से उनके नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है। सीबीआई अधिकारियों के मुताबिक उन्हें सूचना मिली थी कि जाली नोटों की बड़ी खेप बांग्लादेश से कोलकाता के रास्ते मुरादाबाद लाई जा रही है।

रकम लेकर तस्कर पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन से फरक्का एक्सप्रेस में सवार हुए। बुधवार देर रात करीब दो बजे ट्रेन के लखनऊ रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर सीबीआई ने दोनों को दबोच लिया।
विज्ञापन


तस्करों की शिनाख्त मुरादाबाद और बिजनौर निवासी साजिद हुसैन व शकील के रूप में हुई। सीबीआई दोनों से यह जानने की कोशिश कर रही है कि किसके जरिए उन लोगों को ये जाली नोट मिले।
विज्ञापन


बांग्लादेश में उनका संपर्क सूत्र कौन है? खुफिया एजेंसियां भी साजिद और शकील से पूछताछ करेंगी। यह भी पता लगाया जाएगा कि दोनों का इमरान तेली के साथ तो कोई लिंक नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें