फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण हादसे में सफारी के उड़ गए परखच्चे, पूर्व मंत्री के भाई व बहनोई की मौत

Wed, 22 Aug 2018 02:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार इनसेट में मृतक सोमेश प्रताप सिंह
विज्ञापन

बहराइच के जरवल रोड थाना क्षेत्र में लखनऊ-बहराइच मार्ग पर मंगलवार देर रात हुई भीषण दुर्घटना में पूर्व मंत्री के छोटे भाई एवं बहनोई बुरी तरह घायल हो गए। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक लखनऊ-बहराइच मार्ग पर स्थित जरवल रोड थाना क्षेत्र के ग्राम झुकिया के निकट मंगलवार की रात करीब 11:30 बजे डीसीएम एवं सफारी गाड़ी में जोरदार भिडंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सफारी गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।

बताया जा रहा है कि गाड़ी में सवार सपा सरकार में पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह निवासी भभुआ करनैलगंज गोंडा के छोटे भाई सोमेश प्रताप सिंह (45) उर्फ राहुल सिंह तथा पीलीभीत निवासी सुदीप सिंह चंदेल (40) गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद पहुंचाया, जहां से उन्हें जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक परीक्षण कर दोनों को मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सफारी गाड़ी की रफ्तार बहुत ज्यादा थी, जिससे टक्कर के बाद वह कई बार पलटी और पूरी गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें