फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकदी और गहने लेकर प्रेमी संग फरार हुई नई दुल्हन, दो दिन पहले ही आरोपी ने किया था ये काम

Wed, 22 Aug 2018 02:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के सलारपुर गांव में रह रही नवविवाहिता पति का घर छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई। पीड़ित ने दोनों पर लाखों के गहने और नकदी चुराने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पीड़ित का आरोप है कि 2 दिन पहले कानपुर देहात निवासी आरोपी जतिन ने उसकी पिटाई की थी और दबाव दिया कि वह पत्नी को तलाक दे दे, नहीं तो जान से मार दिया जाएगा। सेक्टर-39 पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, कानपुर देहात निवासी अभय एक निजी कंपनी में काम करता है। 3 माह पहले उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद वह पत्नी को नोएडा ले आया था। लेकिन एक माह भी नहीं हुआ था कि जतिन भी यहां आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभय जब ऑफिस चला जाता था तो आरोपी उसके घर पहुंच जाता था। दो दिन पहले घर के पास देखकर अभय ने उसे टोका था। इस पर आरोपी ने धमकी देते कहा कि उसकी प्रेमिका को वह तलाक दे दे। सोमवार शाम को अभय घर लौटा तो पत्नी नहीं थी और गहने और रुपये गायब थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें