फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: बेटी को स्कूल छोड़ने जा रही महिला से छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज, सीसीटीवी की मदद से आरोपी की तलाश जारी

Thu, 22 Sep 2022 02:59 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

बेटी को स्कूल छोड़ने जाने वाली एक महिला के साथ एक शोहदा लगातार छेड़खानी कर रहा था। महिला ने पुलिस से शिकायत की। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हजरतगंज के कैथड्रल स्कूल में बेटी को छोड़ने आने वाली महिला से शोहदा छेड़छाड़ कर रहा था। एक महीने से लगातार उसे परेशान कर रहा था। परेशान होकर बुधवार को पीड़िता ने हजरतगंज थाने में तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। पुलिस स्कूल व आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की मदद से आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


आलमबाग इलाके की रहने वाली एक महिला की बेटी कैथेड्रल स्कूल में पढ़ती है। महिला के अनुसार वह रोज अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने और फिर लेने आती है। करीब एक माह से स्कूल के बाहर एक सिरफिरा भीड़ का फायदा उठाकर उसके साथ छेड़खानी करता था।

पीड़िता के अनुसार पहले तो उन्होंने आरोपी की हरकतों को नजरअंदाज कर दिया। इस बीच उनके पैर में चोट लग गई और उनके पति बेटी को स्कूल छोड़ने और लेने जाने लगे। बुधवार की सुबह पीड़ित फिर से बेटी को स्कूल छोड़ने पहुंची तो आरोपी ने फिर से उनके साथ छेड़छाड़ की।
विज्ञापन


महिला के विरोध पर आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर भाग निकला। इसके बाद पीड़ित शिकायत लेकर हजरतगंज पुलिस के पास पहुंची। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। स्कूल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की मदद से आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें