मड़ियांव क्षेत्र में इंजीनियरिंग के तीन छात्रों ने दोस्त की गर्लफ्रेंड को बहाने से कमरे पर बुलाकर रेप की कोशिश की। विरोध पर उसकी पिटाई करके जख्मी कर दिया।
किसी तरह से चुंगल से छूटकर भागी छात्रा ने थाने पहुंचकर शिकायत की। रविवार को पुलिस ने आरोपी इंजीनियरिंग छात्रों को धर दबोच लिया।
इंस्पेक्टर संतोष सिंह ने बताया कि छात्रा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है छात्रा के डॉक्टरी परीक्षण के रिपोर्ट का इंतजार है।
पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से बस्ती की रहने वाली नर्सिंग छात्रा अपने दोस्त इंजीनियरिंग छात्र संग मड़ियांव में किराए के मकान में रहती थी।