फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियर हत्याकांड: विधायक के गनर सहित तीन गिरफ्तार

Thu, 29 Jan 2015 02:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच के इंजीनियर शिखर श्रीवास्तव हत्याकांड में गोरखपुर जिले के एक ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र कुमार, बसपा विधायक डॉ. विजय कुमार का गनर तूफानी राम व जौनपुर जिले के शिक्षक रामसिंह को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


गोरखपुर जिले के विकास खंड पाली के ब्लॉक प्रमुख पर आरोप है कि हत्या आरोपी बसपा विधायक को घटना के बाद इन्होंने अपने आवास पर शरण दी।

वहीं पुलिस का दावा है कि हत्या में प्रयुक्त सफारी इसी शिक्षक की है। विधायक के गनर को हत्या के वारदात की जानकारी होने व साक्ष्य छुपाने का आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन

20 जनवरी को हुई थी हत्या

बहराइच शहर के बशीरगंज मोहल्ला निवासी दिनेश चंद्र श्रीवास्तव के पुत्र इंजीनियर शिखर श्रीवास्तव (28) उर्फ राजा की 20 जनवरी को हत्या कर दी गई थी।

उसका शव बदोसरांय कोतवाली क्षेत्र में रामनगर मार्ग पर बरदरी मोड़ के पास पड़ा मिला था। पुलिस ने इस मामले में शिखर के पिता की तहरीर पर गोरखपुर जिले के बांसगांव से बसपा विधायक डॉ. विजय कुमार व उनकी पत्नी मृदुला आनंद व पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।

बदोसरांय कोतवाली प्रभारी जेपी चौबे के मुताबिक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें