लखनऊ में पकड़े गये विदेशी सोने के तस्करों से जब्त सख्ती से पूछतांछ हुई तो कोलकाता में भी तस्करी के सोने की जानकारी दी गई। इस पर डीआरई टीम ने 7 दिसंबर को कोलकाता में दो कार आई-20 एवं स्विफ्टि में 33 किलो विदेशी सोना एवं 3.5 लाख रुपये का कैश पकड़ा। पकड़े गये दो तस्करों ने बताया उन्होंने सोना कार के डैश बोर्ड में छिपा रखा है। यह सोना भी बिस्कुट में था।
लखनऊ के व्यापारी तस्करी का सोना
लखनऊ में अब तक का सबसे अधिक 33 किलो तस्करी का विदेशी सोना पकड़ा गया है। इस कार्रवाई के बाद यह भी पता चला कि लखनऊ के कुछ व्यापारी तस्करी के सोने का व्यापार करते हैं। यह व्यापारी सस्ता सोना बेचने के लिए तस्करी का खरीद रहे है जिससे लगभग पांच लाख रुपये किलो कीमत कम हो जाती है।
सोना पकड़ाएं, ईनाम पाए
डीआरई टीम ने तस्करी के सोने को पकड़वाने वालों को ईनाम दिया जाएगा और सूचना देने वाले का विवरण भी गोपनीय रहेग। सूचना देने वाले पर एक किलो सोना पकड़े जाने पर 1.5 लाख रुपये का ईनाम पाएगा।