फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक के तमाचे से फट गया छात्र के कान का पर्दा

Sat, 08 Dec 2018 02:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

राजधानी शिमला के एक निजी स्कूल में शिक्षक के तमाचे से एक छात्र के कान का पर्दा फट गया। बच्चे को कुछ सुनाई नहीं दे रहा है। छात्र को अस्पताल में चेकअप के लिए लाया गया था जहां चिकित्सकों ने कहा कि बच्चे के कान का पर्दा फट गया है। शिक्षकों के अभिभावकों ने इस मामले को लेकर स्कूल प्रशासन को शिकायत कर दी है।

विज्ञापन


लेकिन पुलिस के पास अभी तक  मुकदमा दर्ज नहीं करवाया है। वहीं स्कूल प्रशासन ने अपने स्तर पर इस मामले की जांच शुरू कर दी है। छात्र जमा एक कक्षा में पढ़ता है। प्रिंसिपल मीरा सिंह ने बताया कि जांच को अध्यापक को सस्पेंड कर दिया है। जानकारी के मुताबिक किशोर ने घर आकर बताया कि उसे कुछ सुनाई नहीं दे रहा।

विज्ञापन

इस पर अभिभावक जब बच्चे को चेकअप के लिए रिपन अस्पताल ले गए तो चिकित्सकों ने बताया कि बच्चे के एक कान का पर्दा फट गया है। इस पर अभिभावकों ने जब बच्चे से जोर देकर पूछा तो उसने बताया कि स्कूल में एक अध्यापक ने उसे तमाचा जड़ा था। इसके बाद से इस कान में सुनाई नहीं दे रहा। बच्चे के पिता महेंद्र पाल ने बताया कि बच्चे के एक कान के पर्दे को नुकसान पहुंचा है।

चिकित्सकों ने दवाइयां दी हैं। बच्चे का रिपन अस्पताल से उपचार करवाया जा रहा है। वहीं अस्पताल के स्टाफ को जब इस पूरी बात का पता चला तो उन्होंने अभिभावकों को पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाने को कहा लेकिन अभी तक बच्चों के परिजनों ने स्कूल प्रशासन को ही शिकायत की है। स्कूल प्रशासन ने शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई कर उसे सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें