फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर: सुरक्षा व्यवस्था परखने जिला कारागार पहुंचे डीएम-एसपी, भोजन की गुणवत्ता भी परखी

Tue, 31 Aug 2021 08:36 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर

सार

अंबेडकरनगर के जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को जिला जेल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भोजन व साफ-सफाई की व्यवस्था परखी और कैदियों से बातचीत कर उनसे कारागार प्रशासन से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं को परखने के लिए मंगलवार को डीएम व एसपी भारी पुलिस फोर्स के साथ जिला जेल के औचक निरीक्षण पर पहुंचे। इस दौरान विभिन्न बैरकों की तलाशी करायी गई लेकिन जांच में कहीं से भी कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। न ही किसी बंदी द्वारा कारागार प्रशासन के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज करायी गयी।

विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा के साथ ही बंदियों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता व परिसर और बैरकों की साफ सफाई व्यवस्था को भी परखा। इस दौरान जन्माष्टमी के मौके पर कैदियों व जेल स्टाफ द्वारा सजायी गई झांकी को देखने के बाद दोनों आला अफसरों ने इसकी सराहना भी की।

रुटीन निरीक्षण के तहत मंगलवार को डीएम सैमुअल पॉल एन व एसपी आलोक प्रियदर्शी ने जनपद कारागार का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने जेल अफसरों के साथ बैरकों का निरीक्षण करने के साथ ही भोजन की गुणवत्ता, साफ सफाई, महिला बैरक, अस्पताल वार्ड, अस्पताल एकलवास का जायजा भी लिया। सुरक्षा बैरक में बंद कैदियों से भी डीएम व एसपी ने बातचीत कर उनसे कारागार प्रशासन से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया।
विज्ञापन


डीएम ने जेल प्रशासन से समय-समय पर कैदियों के लिए रचनात्मक व सकारात्मक कार्यक्रमों का आयोजन कर इसमें उनकी भागीदारी सुनिश्चित कराने की भी सलाह दी। कहा कि बेहतर माहौल से इंसान के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। इस मौके पर जिला कारागार अधीक्षक हर्षिता मिश्रा के अलावा अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें