फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, कमरे में मिला शव

Sat, 30 Nov 2013 02:43 AM IST
अनिल त्रिपाठी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनलालगंज के उदवतखेड़ा गांव में शुक्रवार सुबह मजदूर का शव कमरे में मिला। युवक के भाई ने ईंट गुम्मे से कूंचकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए बाप-बेटे के खिलाफ मुकदमा लिखवाया है।
विज्ञापन


पुलिस की मानें तो मजदूर ने खुदकुशी की है। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हो गई है। पुलिस ने आरोपी बेटे को दबोच लिया है। जबकि, पिता की तलाश की जा रही है।

इंस्पेक्टर मोहनलालगंज जावेद खान के मुताबिक, शुक्रवार सुबह सूचना पर उदवतखेड़ा गांव के रामेश्वर के मकान से मजदूर नीरज (25) का शव बरामद किया।

भाई धीरज की मानें तो नीरज के सिर व उसके शरीर के कई अंग पर चोट के निशान थे। भाई ने गांव के ही मजदूर संजू रावत व उनके पिता पंचम रावत के खिलाफ तहरीर दी।

इसमें बताया कि बृहस्पतिवार को नीरज अपने साथी संजू व छोटू के साथ दहियर गांव में बसंत के खेत में काम कर रहा था। शाम को तीनों ने शराब पी और फिर मजदूरी के बंटवारे को लेकर संजू से नीरज का विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों में मारपीट हुई। तभी संजू का पिता पंचम भी आ गया। बाप-बेटे ने ईंट गुम्मे से कूंचकर नीरज की हत्या कर दी। पुलिस ने संजू को दबोच लिया।

शाम को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नीरज की मौत की वजह फांसी लगाकर खुदकुशी करना बताया गया। इसके बाद पुलिस ने युवक के घर वालों को बुलाकर पूछताछ शुरू की।

(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें