पुलिस की धर-पकड़ के बाद भी राजधानी में टप्पेबाजी की घटनाएं लगातार जारी हैं। इस बार टप्पेबाजों ने एक सर्राफा व्यवसायी को शिकार बनाया।
चिनहट क्षेत्र में टप्पेबाजों ने शुक्रवार सुबह एक सराफा व्यवसायी का गहनों व नगदी से भरा बैग उड़ा लिया। कोतवाली के पास वारदात अंजाम देकर भाग निकले।
पुलिस के मुताबिक, मोहल्ला गणेशपुर की शिवनगर कॉलोनी निवासी सराफा व्यवसायी दिनेश वर्मा की चिनहट कोतवाली के पास डीके ज्वैलर्स नामक शॉप है। दिनेश रोजाना की तरह आज सुबह 9:30 बजे दुकान खोलने पहुंचा।
पढ़ें- कैसे दरोगाजी! बेगम की चेन भी न बचा सके
शटर के पास मैला पड़ा होने पर उसने अपना बैग बाइक के हैंडिल पर टांगा और मैला साफ करने के इरादे से पड़ोस की दुकान से पानी लेने चला गया। इस बीच टप्पेबाजों ने बाइक पर टंगा बैग उड़ा लिया।
पढ़ें- महिला को चकमा देकर, सामने से उड़ा लिए 50 हजार
इसकी भनक लगने पर दिनेश ने शोर मचाया और आसपास तलाश की। बदमाशों का कुछ पता
न चलने पर पुलिस को सूचना दी। दिनेश का कहना है कि बैग में 50 ग्राम सोने व
चार किलो चांदी के गहनों के साथ 40 हजार रुपये थे।
पढ़ें- दिनदहाड़े महिला से 13 लाख की लूट, सनसनी
पड़ताल में जुटी पुलिस को शक है कि टप्पेबाज ने रैकी के बाद वारदात अंजाम
दी। उन्हें पता था कि दिनेश रोजाना गहने व नगदी बैग में भर ले जाता है और
सुबह बैग साथ लेकर लौटता है।