फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों की चाल: ऑनलाइन मंगाई जैकेट्स, स्पोर्ट शूज और मोबाइल

Fri, 11 Dec 2015 01:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
केजीएमयू से रिटायर्ड ड्राइवर लखनऊ के मार्टिनपुरवा निवासी सोहनलाल के बैंक अकाउंट से ठगों ने 3,80,000 रुपये की शॉपिंग कर डाली। सोहनलाल रुपये निकालने बैंक पहुंचे तो खाते से इतनी मोटी रकम गायब देख उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन


उन्होंने गौतमपल्ली थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। जांच साइबर सेल को सौंपी गई है। सोहनलाल ने बताया कि उनका अकाउंट मेडिकल कॉलेज की इलाहाबाद बैंक शाखा में है। करीब दो माह पहले उनके मोबाइल पर 9771345418 नंबर से किसी ने कॉल करके खुद को बैंक अफसर बताया।

उसने कहा कि एटीएम कार्ड की वैधता अवधि खत्म हो गई है इसलिए इसे बंद किया जा रहा है। अगर कार्ड फिर से चालू कराना है तो उसका नंबर बताना होगा। बकौल सोहनलाल, वह ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं हैं इसलिए फोन करने वाले ने जो भी पूछा उन्होंने बता दिया।
विज्ञापन


कुछ दिन पूर्व वह रुपये निकालने बैंक गए तो पता चला कि उनके अकाउंट से मोटी रकम गायब है। छानबीन करने पर पता चला कि ठगों ने 10 से 26 अक्तूबर के बीच उनके अकाउंट से जमकर ऑनलाइन शॉपिंग की थी। उन्होंने पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन

पुल‌िस ऐसे जुटाएगी सुबूत

बैंक स्टेटमेंट से जानकारी मिली क‌ि ठगों ने सोहनलाल के रुपयों से मोबाइल, स्पोर्ट्स शूज़ और जैकेट खरीदे थे। ऑनलाइन शॉपिंग किस पोर्टल से की गई है? डिलीवरी कहां और किसे मंगाई गई? पुलिस जानकारियां जुटा रही है।

पुलिस ने जब सोहनलाल का मोबाइल चेक किया तो ढेरों एसएमएस अनरीड (बिना पढ़े हुए) मिले। इसमें अकाउंट से रुपये निकलने के मैसेज भी थे। सोहनलाल ने कहा कि वह एसएमएस पढ़ना नहीं जानते।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें