फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से रेप, पिता ने आरोपी से वसूला 1.80 लाख हर्जाना

Fri, 11 Dec 2015 01:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भूना।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल संचालक और प्रिंसीपल पर रेप केस दर्ज करवाकर जेल भेजने वाली युवती ने अब पिता के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। मामला, भूना का है। एसपी के पास जाकर युवती बोली, साहब... मैं पीड़ित लड़की हूं।
विज्ञापन


बाप ने गुमराह करके और दबाव बनाकर स्कूल संचालक के खिलाफ जुबान नहीं खोलने के लिए धमकी दी थी। बाप ने समझौते की एवज में एक लाख 80 हजार रुपये आरोपी से वसूल किए थे। इसलिए उसके साथ अन्याय करने वाला आरोपी न्यायालय से बरी हो गया। मैं कोर्ट में अपने बयान दोबारा दर्ज करवाकर मामले की जांच करवाना चाहती हूं।

यह गुहार गांव धौलू निवासी एक छात्रा ने एसपी से लगाई। एसपी ओपी नरवाल ने मामले को लेकर महिला थाना एसएचओ राजबाला को पीड़ित लड़की की शिकायत पर कार्रवाई करने के आदेश दिए। लेकिन मामला न्यायालय से रफा-दफा हो जाने के कारण महिला पुलिस ने पीड़ित लड़की को एसडीएम संतलाल पचार के न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन


यहां छात्रा को पुलिस ने नारी निकेतन भेजने की सिफारिश की, जिस पर पीड़िता ने जाने से इंकार कर दिया। लड़की के अभिभावकों के साथ भेजे जाने पर पीड़िता ने एसडीएम को कहा कि वह कोर्ट में अपने स्तर पर कार्रवाई करना चाहती है। अगर उसका बाप कोई दखलअंदाजी न करे तो वह अपने घर जा सकती है।

इस पर पीड़िता के पिता ने आश्वासन दिया कि वह बेटी के साथ कोई मारपीट व किसी प्रकार का दबाव नहीं बनाएगा और वह जो भी कार्रवाई करेगी उसके लिए स्वतंत्र रहेगी। इसके बाद पीड़िता अपने परिजनों के साथ धौलू भेज दिया गया।
विज्ञापन

क्या कहती हैं एसएचओ

महिला थाना प्रभारी राजबाला ने बताया कि पीड़ित छात्रा एसपी के पास अपनी गुहार लेकर आई थी। इसके बाद उसे महिला थाना लाया गया। छात्रा ने स्कूल संचालक के खिलाफ कोर्ट में बयान देने की बात कही, लेकिन कोर्ट में यह मामला रफा-दफा हो चुका है। इसलिए उसे एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया। वहां उसे नारी निकेतन भेजने के लिए पुलिस ने एसडीएम से प्रार्थना की थी। इनकार किए जाने पर छात्रा अपने अभिभावकों के साथ चली गई है।

क्या था मामला
भूना के एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल व संचालक पर आठ मई को दो छात्राओं की शिकायत पर दुष्कर्म करने, पोक्सो एक्ट अधिनियम व अन्य आपराधिक धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया था।

इसमें संचालक तीन माह जेल में रहा तथा न्यायालय में गवाहों के अभाव के चलते उसे मामले में बरी कर दिया गया। इसके बाद संचालक ने एक छात्रा सहित 15 लोगों के खिलाफ मानहानि का दावा ठोक दिया।

न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। इनमें एक आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर चुकी है, जहां से उसे जमानत पर छोड़ा गया है। अन्य नौ आरोपियों को पुलिस ने वीरवार की सायं हिरासत में ले लिया है। लेकिन पीड़िता दूसरी छात्रा ने ने फिर से प्रिंसिपल के खिलाफ फतेहाबाद एसपी से गुहार लगा दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें