फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म्यूचुअल फ्रेंड की इस गलती से आप हो सकते हैं बदनाम

Fri, 13 Feb 2015 06:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर में एक महिला, उसके परिवार की लड़कियों और दोस्तों के नंबर पर अश्लील फोन आ रहे थे। इतना ही नहीं उनकी फोटो अश्लील साइट पर उनके नंबर के साथ पोस्ट की गई थीं।
विज्ञापन


ये कारनामा था हैकर्स का। महिला से प्राइवेसी लॉक में हुई इस चूक का खामियाजा उस महिला सहित उसकी म्यूचुअल फ्रेंड्स को भुगतना पड़ा।

नौबस्ता में हैकर्स ने एक महिला की फेसबुक प्रोफाइल से महिला, उसके परिवार की लड़कियों की फोटो मोबाइल नंबर समेत फेसबुक में बनी एक अश्लील साइट और वॉट्सएप के एक ग्रुप में पोस्ट कर दी।

इन लड़कियों के मोबाइल नंबर कानपुर समेत देश के कई शहरों से फोन आने पर उन्हें मामले की जानकारी हुई।

हैकर्स की इस करतूत से परेशान महिला, उसके पति ने इसकी शिकायत गोविंदनर सीओ ओमप्रकाश सिंह से की।

महिला के पति की तहरीर पर नौबस्ता थाने में आईटी एक्ट के तहत फेसबुक आई़डी के नाम राहुल अग्निहोत्री और शिप्रा मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
Trending Videos
विज्ञापन

नहीं था प्राइवेसी लॉक

नवंबर 2014 में महिला ने अपना फेसबुक अकाउंट बनाया था। अनजाने में महिला ने एकाउंट की प्राइवेसी लॉक नहीं की थी। जनवरी 2015 में किसी हैकर ने महिला का फेसबुक अकाउंट हैक कर ‌लिया।
 
प्रोफाइल से सभी के मोबाइल नंबर जुटा लिए इसके बाद फोटो, मोबाइल नंबर समेत फेसबुक की अश्लील साइट और वाट्सएप के एक ग्रुम में डाल दीं।

कुछ दिनों बाद महिला और उसके परिवार की लड़कियों के मोबाइल पर अश्लील कॉल आने लगीं। शुरू में महिला ने ध्यान नहीं दिया लेकिन फोन करने वालों की संख्या में इजाफा होने पर महिला ने सिकी जानकारी अपने पति को दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें