फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच: नर्तकियों संग डांस करने को लेकर भिड़े वर-वधू पक्ष के लोग, बरातियों पर तलवारों से किया हमला

Mon, 08 Mar 2021 04:00 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
विवाह का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बहराइच जिले के थाना कोतवाली देहात के टिकोरा मोड़ चौकी के अंतर्गत ग्राम पंचायत हुसैनपुर के मजरा जोलहनपुरवा में रविवार की देर शाम बरात में नर्तकियों के साथ डांस को लेकर वधू पक्ष के लोगों ने वर पक्ष के लोगों को जमकर पीटा। इसके साथ ही धारदार हथियारों व तलवार से हमला कर दिया जिसमें दर्जनों लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कोतवाली देहात के बेडनापुर चौकी अंतर्गत चंदनापुर सिकडिहा के मजरा जालिनपुरवा निवासी चिंटू पुत्र मेहंदी हसन की शादी थाना कोतवाली देहात के टिकोरा मोड़ चौकी के अंतर्गत ग्राम पंचायत हुसैनपुर के मजरा जोलाहनपुरवा निवासी सोनी पुत्री यासीन से तय हुई थी।

बरात रविवार की शाम जोलाहनपुरवा पहुंची जहां लोग डीजे पर बार बालाओं के बीच डांस कर रहे थे। दूल्हे के भाई सद्दाम ने डांस कर रहे वधू पक्ष के लोगों से कहा की थोड़ा नर्तकियों से दूरी बनाकर डांस करें। इसी बीच दोनों पक्षों के बीच कहासुनी भी हो गई जिसमें वधू पक्ष के लोगों ने वर पक्ष के लोगों को जमकर पीटा।
विज्ञापन


वहीं कुछ अराजक तत्वों ने तलवार व चाकू से हमला कर दिया। हमले में असलम पुत्र लक्का, बाबू पुत्र जमील, चिंटू पुत्र जमील, छोटू पुत्र जलील, नान्हू पुत्र सोहराब, लल्लन पुत्र मेहंदी हसन व सद्दाम पुत्र मेहंदी हसन समेत कई लोगों को गंभीर चोट पहुंची है। जबकि 5 लोगों को मामूली चोट पहुंची है।

गंभीर रूप से घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। परिजनों ने बताया की पुलिस उल्टा ही दूल्हे के पिता मेहंदी हसन व दुल्हे के चाचा शमीम अहमद को मौके से पकड़ ले गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें