फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेज पर डांस करने को लेकर बवाल: आपस में भिड़े जनाती-बराती, एक की मौत, कई घायल

Sun, 13 Feb 2022 03:11 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी

सार

बाराबंकी के एक गांव में ग्राम प्रधान की बेटी के वैवाहिक समारोह में जनाती-बराती आपस में भिड़ गए। बवाल में एक की मौत हो गई जबकि कई घायल हो गए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी के रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम प्रधान की बेटी के वैवाहिक समारोह में आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में स्टेज पर डांस को लेकर बराती व जनाती आपस में भिड़ गए जिसे लेकर दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें एक बराती की मौके पर मौत हो गई। जबकि दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बल प्रयोग किया तो भीड़ तितर-बितर हुई। युवक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव के ही एक युवक को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


मामला राम सनेही घाट कोतवाली क्षेत्र के नारायणपुर गांव का है। यहां की ग्राम प्रधान सीमा देवी पत्नी स्वामी की बेटी रेनू का शनिवार को विवाह था। बरात सफदरगंज थाना क्षेत्र के सदेवा मजरे तुरकानी निवासी परशुराम के बेटे धर्मराज की आई थी। बरात में द्वार पूजा के बाद जनवासे में रंगारंग कार्यक्रम चल रहा था। जिसमें स्टेज पर पहले बराती डांस कर रहे थे।

इसका विरोध कर जनातियों ने उन्हें स्टेज से उतारा और खुद चढ़कर डांस करने लगे जिस पर बराती पक्ष के सफदरगंज थाना क्षेत्र निवासी सुनील चौहान (35) कन्या पक्ष के लोगों शिकायत करने जा रहे थे। इसी दौरान बरातियों ने उसे रास्ते में रोककर लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन


इस दौरान दोनों पक्ष के कई लोग घायल हुए। सूचना मिलते ही पीआरबी के अलावा प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी व रघुवीर सिंह पहुंच गए। बवाल बढ़ता देख पुलिस ने लाठियां फटकारी तो भीड़ तितर-बितर हो गई।

प्रभारी निरीक्षक अजय त्रिपाठी ने बताया की बरात में मारपीट में एक युवक की मौत हो गई है जिसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद नारायणपुर निवासी उत्तम सिंह को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें