फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन कहानियों को पढ़कर प्यार नहीं कर पाएंगे आप

Thu, 12 Feb 2015 03:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कहते हैं प्यार में लोग अच्छा-खराब तक नहीं सोच पाते और जब तक संभलते हैं देर हो चुकी होती है। कुछ ऐसा ही गोसाईंगंज निवासी युवती के साथ हुआ।
विज्ञापन


गांव के ही एक लड़के से प्यार करने वाली युवती का विवाह करीब छह माह पहले परिवार के लोगों ने कहीं और कर दिया।

लेकिन प्यार में अंधी युवती ने पति को छोड़ दिया। हालांकि, जिसके लिए घर छोड़ा उसी ने अपनाने से इन्कार कर दिया।

हर तरफ से निराश हो चुकी युवती ने कोई रास्ता न देख बुधवार को प्रेमी के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुराचार की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस के अनुसार, गोसाईंगंज निवासी तेइस वर्षीय युवती का गांव के ही दीपक यादव से लंबे समय से प्रेम प्रसंग था।

समय बीतने पर किया किनारा

युवती के परिवार वाले इसके लिए तैयार नहीं हुए और करीब छह माह पहले उसका विवाह कहीं और कर दिया। बावजूद इसके दोनों की बातचीत होती रही।

दीपक के शादी का झांसा देने पर युवती पति को छोड़कर मायके चली आई। हालांकि, समय बीतने के साथ दीपक किनारा करने लगा।

इतना ही नहीं शादी के लिए कहने पर साफ इन्कार कर दिया। प्रेमी के भरोसे पति को छोड़कर आई युवती ठगी रह गई। दोनों में जमकर झगड़ा हुआ।

इसके बाद पीड़िता ने थाने पहुंच दीपक पर शादी का झांसा देकर दुराचार की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

एक और प्रेम कहानी का बुरा अंत

लखनऊ के काकोरी में पति की नशेबाजी से आजिज महिला ने मंगलवार रात जहर खाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

मायके वालों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस आरोपी पति की तलाश में दबिश दे रही है।

पुलिस के मुताबिक, काकोरी बेलवा गांव निवासी पंकज ने तीन साल पहले केशकली (23) से लव मैरिज की थी। घर वालों के विरोध के चलते दोनों ने कोर्ट में शादी की और साथ रहने लगे।

आरोप है कि पंकज को शराब की लत है और इसी के चलते शादी के कुछ दिन बाद ही दोनों में लड़ाई होने लगी। पंकज आए दिन नशे में धुत होकर लौटता और दहेज लाने की बात कहते हुए केशकली को पीटता।
विज्ञापन

और बन गया अपने प्यार के मौत की वजह

मंगलवार रात भी पंकज नशे की हालत में घर लौटा और मारपीट करने लगा। पति की हरकतों से दुखी केशकली ने कमरे में जाकर जहर खा लिया। तबीयत खराब होने पर पंकज उसे अस्पताल ले गया।

हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया।

इस बीच पंकज भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कल्लू ने दामाद के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें