फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: अजीजनगर चौकी प्रभारी रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Tue, 21 Jun 2022 03:25 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

चौकी प्रभारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। जिसे संज्ञान में लेकर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मड़ियांव थाने के अजीजनगर चौकी प्रभारी संतोष सिंह को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। अजीजनगर चौकी के अंदर का एक वीडियो सोमवार देर रात को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमें कुछ लोग अंदर खड़े होकर रुपये गिन रहे थे। वहीं सामने कुर्सी पर चौकी प्रभारी बैठे थे। मामले की जांच एसीपी अलीगंज को सौंपी गई थी। शुरूआती जांच में भूमिका संदिग्ध पाई गई। जिसके आधार पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने निलंबित कर दिया है। वहीं मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


एडीसीपी उत्तरी प्राची सिंह के मुताबिक मड़ियांव के अजीजनगर चौकी पर बतौर प्रभारी तैनात संतोष सिंह को मंगलवार को निलंबित कर दिया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें चौकी के अंदर पांच लोग मौजूद है। इसमें चौकी प्रभारी संतोष सिंह अपनी कुर्सी पर बैठे है। दो अन्य लोग भी कुर्सी पर बैठे है। जबकि संतोष सिंह के सामने खड़े दो युवक कुछ देर बातचीत करते हैं।

इस बातचीत में संतोष सिंह की आवाज आ रही है। दोनों युवक इसी बीच जेब से रुपये निकालकर गिनते हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो सोमवार देर रात वायरल हुआ। जिसके बाद एसीपी अलीगंज अली अब्बास को जांच सौंपी गई। शुरूआती पड़ताल में चौकी प्रभारी की भूमिका संदिग्ध मिली। जिसके बाद प्राथमिक जांच की रिपोर्ट एसीपी ने पुलिस कमिश्नर को भेज दी। इसी आधार पर संतोष सिंह को निलंबित कर दिया है। वहीं मामले की पूरी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


डेढ़ महीने पुराना वीडियो बताया जा रहा
एसीपी अलीगंज अली अब्बास के मुताबिक मामले की जांच मिलने के बाद पड़ताल शुरू की गई। जिसमें सामने आया कि चौकी के अंदर बैठे प्रभारी संतोष सिंह की भूमिका संदिग्ध है। इस मामले में संतोष सिंह से भी पूछताछ की गई। संतोष ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि वीडियो डेढ़ महीने पुराना है।

हादसे के एक मामले दोनों पक्षों ने आपस में समझौता किया था। इसी को लेकर दोनों युवक वहां पहुंचे थे। उनसे लेनदेन का कोई सरोकार नहीं है लेकिन अधिकारियों को यह बात गले नहीं उतरी। जांच में चौकी प्रभारी संतोष सिंह की भूमिका संदिग्ध पाई गई। वहीं इसके अलावा भी कई मामलों में संतोष सिंह के खिलाफ शिकायतें हुई है। एसीपी के मुताबिक जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट पुलिस कमिश्नर को सौंप दी जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें