आरोपी को बचाने के लिए आपराधिक षड्यंत्र रचा
एसआईटी की जांच रिपोर्ट में कहा गया कि पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया था कि वाराणसी में दर्ज दुराचार के मामले में आरोपी सांसद को बचाने के लिए उससे पैसा लेकर पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने आपराधिक षड्यंत्र रचा। गवाहों को बदनाम करने और पीड़िता पर दबाव बनाने के लिए ठाकुर ने अपराधियों से उसका नाम जोड़ कर छवि खराब करने के लिए ऑडियो वायरल किया था।
दबाव बनाने के लिए सात आपराधिक मामले दर्ज कराए
जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि पीड़िता पर दबाव बनाने के लिए अमिताभ ठाकुर ने पीड़िता और उसके गवाहों के खिलाफ सात आपराधिक मामले दर्ज कराए। चार्जशीट में यह भी बताया गया कि पीड़िता ने पिछले साल 10 नवंबर को एसएसपी वाराणसी को प्रार्थना पत्र देकर कहा था कि अमिताभ ठाकुर आरोपी सांसद से पैसा लेकर न्यायालय के लिए झूठे साक्ष्य गढ़ रहे हैं।
एसआईटी रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि मुकदमा लिखाए जाने के दौरान से ही अतुल राय व उनके लोग लगातार मानसिक व शारीरिक यातनाएं दे रहे थे। एसआईटी की जांच रिपोर्ट आने के बाद 27 अगस्त को हजरतगंज थाने में एसएसआई दयाशंकर द्विवेदी ने अमिताभ ठाकुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।