फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी: सीबीआई टीम का कंप्यूटर संचालक के घर छापा, सात घंटे तक जांच के बाद युवक को दिल्ली ले गई टीम

Wed, 01 Sep 2021 06:20 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी

सार

सीबीआई की टीम ने अमेठी में रेलवे की साइट हैक कर आरक्षित टिकट बनाने वाले एक युवक के घर छापा मारा और उसे गिरफ्तार कर दिल्ली लेकर चली गई।
विज्ञापन
छापेमारी के लिए पहुंची सीबीआई की टीम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे की साइट हैक कर आरक्षित टिकट बनाने का काम करने वाले युवक के घर बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे दिल्ली से आई सीबीआई टीम ने छापा मारा। सात घंटे तक चली छापामारी के बाद टीम उसे लेकर बाजार शुकुल थाने आई। वहां से देर शाम करीब पांच बजे युवक के घर व दुकान से मिले लैपटॉप, कंप्यूटर व सीपीयू के साथ युवक को लेकर टीम दिल्ली के लिए रवाना हो गई।

विज्ञापन


स्थानीय थाना क्षेत्र के गांव किशनी निवासी आसिफ थाना क्षेत्र की जैनबगंज बाजार में अमन कंप्यूटर के नाम से दुकान चलाता है। बुधवार को सीबीआई दिल्ली शाखा की निरीक्षक पूजा बेवल के नेतृत्व में टीम ने आसिफ के घर सुबह साढ़े आठ बजे छापा मारा। टीम के सदस्य सात घंटे तक उसके घर में मौजूद रहकर पूछताछ के साथ कंप्यूटर सिस्टम खंगालती रही।

अपरान्ह करीब साढ़े तीन बजे टीम युवक को लेकर थाने पहुंची तो टीम के कुछ सदस्य उसकी दुकान पर गए। थाने पर टीम ने कागजी कार्रवाई पूरा करने के बाद करीब पांच बजे उसके घर व दुकान से जब्त किए गए लैपटॉप व अन्य कंप्यूटर सिस्टम समेत युवक को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन


हालांकि, पूरी कार्रवाई के दौरान टीम ने मीडिया से दूरी बनाए रखा और किसी से बात नहीं की। टीम के जाने के बाद प्रभारी निरीक्षक प्रेमचंद्र सिंह ने बताया कि युवक पर रेलवे की साइट हैक कर आरक्षित टिकट बनाने का आरोप है। युवक काफी दिनों से सीबीआई के राडार पर था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें