फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी में रेलवे अफसरों से मिलकर खपाए 32 लाख के नोट, CBI ने दर्ज किया केस

Sun, 13 Aug 2017 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सांकेत‌िक फोटो
विज्ञापन
नोटबंदी के दौरान रेलवे अधिकारियों के साथ मिलकर 32 लाख 10 हजार रुपये के पुराने नोट खपाने के मामले में सीबीआई ने उत्तर मध्य रेलवे मंडल इलाहाबाद के दो अधिकारियों व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ लखनऊ में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


सीबीआई को शिकायत मिली थी कि उत्तर मध्य रेलवे में सफाई का ठेका लेने वाली कंपनी  विशाखा फैसिलिटीज मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने गारंटी की रकम नोटबंदी के दौरान रेलवे के खाते में जाम की।

दरअसल आठ नवंबर को 1000 व पांच सौ के पुराने नोट बंद करने की घोषणा के बाद आरबीआई ने रेलवे काउंटर पर इनका चलन जारी रखा था। इसी का फायदा उठाकर कंपनी ने उत्तर मध्य रेलवे के सहायक मंडल वित्त प्रबंधक एम.एच. अंसारी और मंडल कैशियर मदन मोहन यादव के साथ मिलकर गारंटी का पांच प्रतिशत यानी 32 लाख 10 हजार 817 रुपये कैश रेलवे के खातों में जमा कर दिया।
विज्ञापन


इसमें 1000 के 549 नोट और पांच सौ के 5323 नोट थे। सीबीआई ने इसे सरकारी पद के दुरुपयोग का मामला मानते हुए एंटी करप्शन ब्रांच में आईपीसी की धारा 120बी, 420 के साथ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें