फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसा देकर सपा नेता ने युवती से किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 29 Mar 2016 02:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नवाबगंज (गोंडा)
विज्ञापन
विज्ञापन
छोटे भाई को पुलिस से छुड़ाने की फरियाद लेकर गई युवती के साथ दुष्कर्म करने के मामले में सपा जिला सचिव फंस गए हैं। पीड़िता ने सपा जिला सचिव के खिलाफ सोमवार को दुष्कर्म व धमकी देने के साथ ही उसके दो साथियों के विरुद्ध साजिश रचने की रिपोर्ट थाना नवाबगंज में दर्ज कराई है।
विज्ञापन


नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 22 वर्षीया युवती ने सोमवार को दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसके छोटे भाई को 15 दिन पहले नवाबगंज थाने की पुलिस पकड़ ले गई थी।

युवती का आरोप है कि 26 मार्च को चकशिवरहा गांव के रहने वाले बब्लू उसके घर आए और बताया कि उनकी शाहपुर गांव निवासी ईंट-भट्ठा के मालिक एवं सपा जिला सचिव राजिक उस्मानी से जान पहचान है। वह उसके भाई को पुलिस से छुड़ा देंगे।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

किसी से न कहने की धमकी देकर डराया

बब्लू के झांसे में आकर वह अपनी छोटी बहन को लेकर उसके साथ राजिक के घर चली गई। वहां पहुंचकर उन्हें पूरी बात बताई तो वह उसे रोककर बब्लू के साथ कहीं चले गए।

रात आठ बजे लौटे तो उनके साथ बब्लू व श्याम नरायन थे। युवती का आरोप है कि तीनों ने उसकी छोटी बहन को बाहर रोक दिया और उसे एक कमरे में ले गए। वहां राजिक उस्मानी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी से न बताने की धमकी दी।

इस मामले में युवती ने राजिक उस्मानी के खिलाफ दुष्कर्म व धमकी देने तथा बब्लू व श्याम नरायन के विरुद्ध साजिश रचने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर सपा जिला सचिव राजिक उस्मानी का कहना है कि राजनीतिक द्वेष में उसे दुष्कर्म के आरोप में फंसाया गया है।

थानाध्यक्ष बृजेंद्र सिंह ने बताया कि युवती से रेप मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें