फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोरमा को मारकर खुदकुशी कर रहा हूं, माफ कर देना...

Mon, 01 Jun 2015 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चकेरी के कृष्णा नगर में रविवार को पत्नी की हत्या करने के बाद बेयरिंग कारोबारी किशन जायसवाल ने केबिल वायर से फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन


शाम तक किशन के घर का दरवाजा नहीं खुला, तब छोटे भाई ने अनहोनी का शक जताते हुए चकेरी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने खिड़की का शीशा, दरवाजा तोड़कर दंपति के शव बाहर निकाले।

कमरे में मिले सुसाइड नोट में पत्नी की हत्या और आर्थिक तंगी की बात लिखी है। बेयरिंग कारोबारी किशन जायसवाल (53) कुम्हार मंडी नेताजी नगर कृष्णा नगर में रहते थे।
विज्ञापन


इनकी घुमनी बाजार में दुकान है। परिवार में पत्नी मनोरमा (48), बेटा मनीष और बेटियां मन्ना और शालू हैं। मकान के अगले हिस्से में किशन रहते थे और उनका छोटा भाई काके परिवार के साथ पिछले हिस्से में रहता है।

किशन के बेटे मनीष ने बताया कि रविवार सुबह वह नौकरी पर चला गया था। घर में मां मनोरमा और पिता किशन अकेले थे। भाई काके ने बताया कि शाम तक किशन के घर का दरवाजा नहीं खुला तो आवाज दी लेकिन जवाब नहीं आया।
विज्ञापन

एक कमरे में पड़ी थी दो लाशें

जवाब न आने पर पुलिस को सूचना दी गई। थोड़ी देर बाद सीओ कैंट, चकेरी इंस्पेक्टर मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने खिड़की का शीशा और दरवाजा तोड़ा।

घर में मनीष के कमरे में मनोरमा औंधे मुंह पड़ी थी। उनके मुंह और नाक से खून बह रहा था। किशन कमरे में बने स्टोर रूम की ग्रिल से केबिल वायर के सहारे फांसी पर झूल रहे थे।

पुलिस ने किशन को फंदे से उतारा लेकिन मौत हो चुकी थी। मनोरमा भी दम तोड़ चुकी थी। काके ने पुलिस को बताया कि दोपहर में किशन और मनोरमा के बीच किसी बात पर विवाद हुआ था।

इंस्पेक्टर ने बताया कि कमरे में एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें आर्थिक तंगी का जिक्र है। आशंका है कि किशन ने पत्नी का गला घोंटने के बाद खुदकुशी की है। सोमवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई तय होगी।

काके को संबोधित सुसाइड नोट में लिखा है काके मनोरमा को मारने के बाद खुदकुशी कर रहा हूं। इसके लिए मुझे माफ कर देना। बहुत कर्ज है।
बच्चों का ख्याल रखना। मनीष बड़ों का सम्मान करना। बहनों का ख्याल करना। दुकान बेचकर लोगों का पैसा लौटा देना।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें