फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसेंजर से इश्क, कंडक्टर पर भारी पड़ा रिस्क

Mon, 16 Sep 2013 03:16 PM IST
संजय त्रिपाठी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार दोपहर एक रंगीन मिजाज बस कंडक्टर को पुलिस ने धर दबोचा। सिटी बस का यह कंडक्टर पिछले कुछ दिनों से एक नर्स को परेशान कर रहा था। नर्स के 1090 पर शिकायत करने के बाद मामला सामने आया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बस कंडक्टर मिथिलेश कुमार उपाध्याय गाजीपुर का रहने वाला है। वह गोमतीनगर से दुबग्गा  तक चलने वाली सिटी बस में कंडक्टर हैं।

उसी बस से लोहिया अस्पताल की नर्स पूजा {बदला हुआ नाम} भी रोज आती-जाती थी। इस दौरान मिथिलेश और पूजा में बातचीत होने लगी और दोनों दोस्त हो गए। यहां तक कि वे फोन पर भी बातें करने लगे।

गौतमपल्ली पुलिस ने बताया कि इस बीच मिथिलेश ने पूजा की बातों को रिकॉर्ड कर लिया और पिछले कुछ दिनों से उसे अपने पास बुला रहा था। जब पूजा ने मना किया तो उसने ऑडियो क्लिप उसके पति को भेजने की धमकी दे डाली।
विज्ञापन


हद तो तब हो गई जब वह आए दिन उसे फोन करके धमकाने लगा और एक दिन उसने ऑडियो क्लिप पूजा के पति को भेज दी।

आजिज होकर पूजा ने 1090 पर इसकी शिकायत की। हालांकि उसने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई लेकिन पुलिस ने कंडक्टर को शांतिभंग करने की धारा 151 के तहत हिरासत में लेकर रिपोर्ट लिख ली है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें