फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप के बाद किशोरी की हत्या कर शव पेड़ से बांधा, हड़कंप

Sun, 29 May 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
पेड़ से बंधा किशोरी का शव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी के बहराइच के एक गांव में शुक्रवार रात नित्यक्रिया के लिए निकली एक किशोरी को तीन युवकों ने रेप के बाद गला घोंटकर मार डाला। सुबह उसका शव खेत में यूकेलिप्टस के पेड़ से बंधा मिला।
विज्ञापन


पिता ने तीन युवकों के खिलाफ गैंगरेप व हत्या का केस दर्ज कराया है। इस मामले में लापरवाही बरतने वाले चार सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है।

नानपारा थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक 15 वर्षीया किशोरी को खेत में जाते वक्त अगवा कर लिया गया। तीन युवकों ने किशोरी को करीब एक किलोमीटर दूर ले जाकर उसके साथ रेप किया। उसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी किशोरी के शव को यूकेलिप्टस के पेड़ से बांधकर भाग गए।

किसी काम से दूसरे गांव गया किशोरी का पिता रात 10:30 बजे घर लौटा तो पत्नी ने बेटी के नहीं लौटने की बात कही। इस पर पिता ने खोजबीन शुरू की लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

खून से सने कपड़े अस्त-व्यस्‍त हाल में मिले

शनिवार सुबह लोग जब खेत पहुंचे तो उसका शव पेड़ से बंधा मिला। पुलिस को छानबीन में किशोरी के कपड़े खून से सने और अस्तव्यस्त हालत में मिले।

किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने सर्वजीत, घनश्याम और इमरान नाम के युवकों के खिलाफ हत्या, दुराचार व पॉस्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया। नामजद आरोपी रात से ही घर से फरार हैं।

एसपी ने बताया कि मामले में लापरवाही बरतने वाले क्षेत्रीय सिपाही अमरजीत यादव, दिनेश कुमार, उमेश यादव और बैजनाथ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

लोकलाज बनी जानलेवा
किशोरी के पिता ने बताया कि सर्वजीत, घनश्याम और इमरान ने एक माह पूर्व उनकी बेटी से छेड़छाड़ करते हुए उसे अगवा करने की कोशिश की थी। इस दौरान रेप का भी प्रयास किया था। लोकलाज के भय से तीनों को हिदायत देकर छोड़ दिया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें