बीमा पॉलिसी के 50 लाख रुपये हड़पने के लिए एक बेटे ने ही पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस को चकमा देने के लिए उसने खुद को भी जांघ पर गोली मारकर घायल कर दिया और हत्या के मामले में गांव के ही छह लोगों को नामजद कर दिया। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
रामपुर कलां इलाके के रामदुलारे यादव की मंगलवार 23 मई की आधी रात को रसूलपुर व चांदपुर गांव के बीच में गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। उसके बड़े बेटे योगेश की जांघ में भी गोली लगी थी।
मामले में गांव के ही तीन नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामला संदिग्ध नजर आया।