लखनऊ के काकोरी इलाके में सड़क हादसे में दो मासूमों की जान चली गई। मरने वाले बच्चे चचेरे भाई थे।
जानकारी के मुताबिक काकोरी के मुर्दापुरशाहपुर भमरौली में रहने वाले शिवा(6), उसका बड़ा भाई शोभित (10) और चचेरा भाई रवि (4) शनिवार दोपहर साइकिल से समोसा लेने गए थे।
समोसा लेकर लौटते वक्त उनकी साइकिल को ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी। ट्रैक्टर को गांव का ही कुंदन चला रहा था। टक्कर लगने पर तीनों को अस्पताल ले जाया गया जहां शिवा और रवि को मृत घोषित कर दिया गया वहीं शोभित को छिटपुट चोटें आई हैं।
शिवा के पिता रमेश और रवि के पिता राजाराम मजदूरी करते हैं। रमेश और राजाराम की पत्नियां सगी बहनें हैं। एक्सीडेंट के बाद कुंदन भाग निकला।