मोबाइल पर चोरी छिपे प्रेमी से बात कर रही बहन को बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ी। बकरीद के दिन मझोला के लाकड़ी फाजलपुर गांव में ये घटना हुई।
बहन को मोबाइल पर बात करते देख उसके भाई को गुस्सा आ गया। भाई ने अपनी बहन को बेरहमी के साथ रॉड से मारा।
यही नहीं पीट-पीटकर उसकी जान ले ली। फाजलपुर गांव में ऑनर किलिंग की इस सनसनीखेज वारदात से हडकंप मच गया। लोगों ने पुलिस को फोन किया।
सूचना पर अफसर मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम की जांच और संदेह के आधार पर भाई को हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ में दो घंटे बाद आरोपी ने इकबाल ए जुर्म कर लिया।
चौकीदारी करने वाले इस्लाम का घर मझोला के लाकड़ी गांव में पुराना चामुंडा मंदिर के पास है। बड़ा बेटा असलम (22) दिल्ली में कारपेंटर का काम करता है। दो दिन पहले वह बकरीद मनाने घर लौटा था।