फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाकः भाभी का रेप करने के बाद उसे जिंदा जला डाला!

Wed, 24 Dec 2014 11:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर से सटे एक गांव में मंगलवार दोपहर बाद चचेरे देवर ने भाभी के साथ रेप किया व बाद में केरोसिन छिड़क कर आग लगा दी। चीख पुकार सुनकर दौड़े पड़ोसियों ने आग बुझाने के बाद महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


80 फीसदी जल चुकी महिला की हालत गंभीर है। पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। कोतवाली देहात अंतर्गत एक गांव निवासी 25 वर्षीय महिला मंगलवार दोपहर बाद घर के आंगन में अपने तीन वर्षीय बेटे को दूध पिला रही थी।

इस दौरान घर में महिला को अकेला पाकर चचेरा देवर बिरजू आ धमका और भाभी के साथ रेप किया। महिला ने जब पति के घर लौटने पर सब कुछ बताने की बात कही तो गुस्साए बिरजू ने उसकी पिटाई करते हुए पास में रखी केरोसिन की बोतल महिला पर उड़ेलकर आग लगा दी।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

80 फीसदी जल गई महिला

सके बाद आरोपी फरार हो गया। आग की लपटों से घिरी महिला की चीख पुकार सुनकर दौड़े पड़ोसियों ने जब तक आग बुझाई तब तक महिला 80 फीसदी जल चुकी थी। बेहोशी की हालत में उसे पड़ोसियों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

महिला ने इलाज के दौरान होश आने पर नगर मजिस्ट्रेट को कलम बंद बयान दर्ज कराया है। एसपी आरएल वर्मा ने कहा कि महिला ने रेप का प्रयास होने की बात कही है। इस विरोध के दौरान ही देवर ने उसके ऊपर केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक डॉ. डीएन सिंह ने बताया कि मामले की अभी तहरीर नहीं मिली है।

तहरीर मिलने के बाद इस पूरे मामले की जांच होगी। इस घटना ने देवर-भाभी के रिश्ते को ‌कलकिंत कर दिया है। देवर ने अपने भतीजे के सामने ही भाभी के साथ घिनौनी हरकत की जोकि पूरी तरह से शर्मनाक है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें